TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में LDA की बड़ी कार्रवाई, होटल समादा का अवैध बैन्क्वेट हॉल सील

Table of Content

एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ। शारदा नगर स्थित होटल समादा के बेसमेंट में संचालित अवैध बैन्क्वेट हाॅल को एलडीए ने बुधवार को सील कर दिया। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी, बिजनौर व मोहनलालगंज में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर में होटल, बैन्क्वेट हाॅल, कोचिंग सेंटर, हाॅस्पिटल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दिये थे। जिसके अनुपालन में एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस क्रम में शारदा नगर के रूचिखण्ड-द्वितीय में भूखण्ड संख्या-बी-1/68 पर निर्मित होटल समादा में भी जांच की गयी थी।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि होटल समादा में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट में अवैध रूप से बैन्क्वेट हाॅल संचालित किया जा रहा था। इस पर होटल प्रबंधन, निक्की गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी की गयी थी। उक्त प्रकरण में सम्बंधित साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने पर विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने बुधवार को मौके पर कार्रवाई करते हुए बैन्क्वेट हाॅल को सील कर दिया।

03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी, बिजनौर व मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहित मिश्रा, दिलीप कुमार त्रिपाठी, पंकज गुप्ता व अन्य द्वारा प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 03 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.