TN

TotaRam News

What's Hot

NIFTEM Thanjavur और ITC Trichy ने शुरू किया NSQF Level 3 Baking Technician Skill Training Program

Table of Content

18 प्रशिक्षुओं को मिलेगा बेकिंग टेक्नीशियन प्रशिक्षण

डेस्क। तंजावुर स्थित एनआईएफटीईएम ने आईटीसी लिमिटेड – इंटीग्रेटेड कंज्यूमर गुड्स मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स (आईसीएमएल), त्रिची के सहयोग से 3 जुलाई 2026 को आईटीसी-आईसीएमएल, त्रिची में सहायक बेकिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ लेवल 3) प्रमाणपत्र कार्यक्रम संबंधी अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण की शुरूआत की।

एनआईएफटीईएम-तंजावुर के निदेशक प्रो. वी. पलानीमुथु ने आईटीसी-आईसीएमएल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख सुरजीत सिंह रोरिया और आईटीसी-आईसीएमएल के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक पद्मनाभन टी. की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 18 प्रशिक्षुओं के पहले बैच को 7 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक उद्योग-एकीकृत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें औद्योगिक परिसर में ही व्यावहारिक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और इन प्रशिक्षुओं को आईटीसी लिमिटेड में रोजगार का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है।

खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे उद्योग-एकीकृत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे और एनसीवीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड अवार्डिंग बॉडी के रूप में एनआईएफटीईएम-तंजावुर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) के तहत उद्योग के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के राष्ट्रीय मिशन का समर्थन करते हुए एनएसक्यूएफ के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना जारी रखेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.