TN

TotaRam News

What's Hot

UP FSDA Action: उत्तर प्रदेश में मसालों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, 1055 सैंपल जांच के लिए भेजे, 419 क्विंटल मसाले जब्त

Table of Content

करोड़ों के मसाले जांच के दायरे में

लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देश एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ खुले एवं पैक्ड तथा साबुत एवं पिसे मसालों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु प्रदेश व्यापी औचक निरीक्षण एवं विशेष छापामार प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

इस प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत निर्माण इकाइयों, थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों तथा संभावित अपमिश्रण की जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

खुले एवं पैक्ड तथा साबुत एवं पिसे मसालों पर विशेष अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1055 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही 419.75 क्विंटल मसालों को जब्त किया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹67,78,290 (सरसठ लाख अट्हत्तर हजार दो सौ नब्बे) है। इसके अतिरिक्त अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संग्रहीत एवं मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाए गए 80.47 क्विंटल मसालों का विनष्टीकरण कराया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹14,78,000 (चौदह लाख अट्हत्तर हजार) है।

अभियान में की गई प्रमुख कार्यवाहियां

1- लखनऊ- काकोरी स्थित स्पाइस क्रॉफ्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की विनिर्माण इकाई से कालातीत 33.39 कुंतल मसाले ,मूल्य 13,67,400/- रुपए है, सीज किया गया तथा प्रतिष्ठान से कुल 6 नमूने लिए गए, सहादतगंज स्थित एक विनिर्माण इकाई में रंग का प्रयोग करने के कारण मौके पर संग्रहीत धनिया एवं चिली पाउडर के साथ कुल 8 नमूने एकत्रित करते हुए कुल 864 किलोग्राम मसाले, मूल्य 1,05,920/- सीज किये गए, कन्हैया माधोपुर स्थित अवध इंडस्ट्रीज से कुल 9 नमूने संग्रहित करते हुए 88,770/- रुपए के मसाले सीज किए गए, बिजी फूड इंडस्ट्रीज हसनपुर से Tesmi ब्रांड के कुल 6 नमूने संग्रहित करते हुए 2 कुंतल मसाले, मूल्य ₹70,000/-रुपया सीज किए गए है। जैन मन्दिर मार्ग लाहौर गंज, इरादत नगर, लखनऊ स्थित तुषार स्पाइसेस एण्ड फूड प्रोडेक्ट्स से 06 नमूने संग्रहित करते हुए 90.83 कुन्तल मसाले मूल्य रु0 6,67,230/- सीज किये गये।

2- कानपुर नगर- श्याम ट्रेडर्स नामक विनिर्माण इकाई से हल्दी पाउडर का नमूना लेते हुए 398 किलोग्राम हल्दी सीज की गई जिसका मूल्य 1,19,400/- रुपया है। श्री गुरुकृपा, रामपुरम श्यामनगर, कानपुर नगर स्थित एस.जी.के. मसाले से 05 नमूने संग्रहित करते हुए 5.64 कुन्तल मसाले मूल्य रु0 1,54,500/- सीज किया गया।

3- कानपुर देहात- जनपद के वोल्वो लाइन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से मसाले के कुल 8 सैंपल एकत्रित किए गए तथा 6,260 किलोग्राम मिर्च पाउडर को पाई गयी कमियों के दृष्टिगत सीज किया गया, जिसका मूल्य लगभग 13 लाख रुपए है, राकेश मसाले और राज राजेश्वरी स्पाइसेज से कुल 19 नमूने एकत्रित किए गए तथा पाई गयी कमियों के दृष्टिगत 19 कुंटल मसाले मूल्य 9,30 लाख रुपए सीज किया गया, नीलम एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड से 2 नमूने संग्रहित करते हुए संदेहास्पद 12 कुंतल मिर्च पाउडर मूल्य 1,44,000/- रुपया सीज किया गया।

4- चंदौली- बड़े ब्रांड RL तथा रॉयल मसाले पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए।

5- अयोध्या- गोसाईगंज में अर्चित इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कुल 2 नमूने एकत्रित करते हुए कालातीत मसाले, मूल्य ₹3,17,000/- रुपया नष्ट किया गया।

6- गाजियाबाद-स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 38 नमूने एकत्रित करते हुए मात्रा 8.07 कुंतल मूल्य 17 ,94,000/- रुपए के मसाले सीज किया गया।

7- मिर्जापुर-जय मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स थोक विक्रेता के यहां से त्स् ब्रांड के नमूने संगृहीत किया गये एवं रूद्र इण्टरप्राइजेज (RL स्पाइस की यूनिट) को बिना लाइसेंस संचालित किए जाने के कारण बंद कराया गया।

8- महाराजगंज-सत्यम जनरल स्टोर से 02 नमूने संग्रहित कर साबुत जीरा बावर्ची ब्राण्ड के पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने पर 178 किग्रा0 मूल्य रु0 35,600/-मसाले सीज किया गया।

9- जौनपुर- शीतला ट्रेडर्स से 02 नमूने संग्रहित कर खराब लालमिर्च पाउडर 750 किग्रा0 मूल्य रु0 1,20,000/- एवं खराब धनिया पाउडर 360 किग्रा0 रु0 50,400/- सीज किय गया ।

10- हाथरस-एच.के. एण्ड कम्पनी से 02 नमूने संग्रहित कर लाल मिर्च पाउडर एवं साबुत हल्दी कुल 3923 किग्रा0 मूल्य रु0 4,31,060/- नष्ट कराया गया।

11- प्रयागराज- महादेव प्रसाद अरविन्द कुमार की मसाला निर्माण इकाई से 02 नमूने संग्रहित कर 120 किग्रा0 मसाला मूल्य रु0 38,400/-सीज किया गया।

12- शाहजहाँपुर- ग्राम गुनारा, जलालाबाद स्थित सौंफ प्रोसेसिंग यूनिट से 03 नमूने संग्रहित कर सिन्थेटिक रंग से रंगी हुई सौंफ 400 किग्रा0 मूल्य रु0 2,80,000/- सीज किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध एफ.आई.आर.दर्ज करायी गयी।

13- आगरा- गुरु जी स्पाइसेस से 05 नमूने संग्रहित कर विभिन्न प्रकार के मसाले कुल 409.9 किग्रा0 मूल्य रु0 48,900/- सीज किया गया।

14- बुलन्दशहर- ऊरस मसाले से 01 नमूना संग्रहित कर धनिया पाउडर 168 किग्रा0 मूल्य रु0 28560/- सीज किया गया।

15- हापुड़- नवीन ट्रेडर्स से 01 नमूना संग्रहित कर कुटी लाल मिर्च 15 किग्रा0 मूल्य रु0 3,750/- सीज किया गया।

16- मुरादाबाद- अशरफ मसाला प्रतिष्ठान से 02 नमूने संग्रहित कर कुल 40 किग्रा0 हल्दी पाउडर व लाल मिर्च पाउडर मूल्य रु0 13,600/- सीज किया गया। अनीस के प्रतिष्ठान से 03 नमूने संग्रहित कर लाल मिर्च पाउडर व साबुत हल्दी 129 किग्रा0 मूल्य रु0 21,750/- सीज किया गया। भारत मसाले से 01 नमूना संग्रहित कर धनिया पाउडर 10 किग्रा0 मूल्य रु0 2,200/- सीज किया गया।

17- वाराणसी- स्पाइस मंत्र प्रा0 लि0 से 01 नमूना संग्रहित कर हल्दी पाउडर (ब्राण्ड रसोई तत्वा) 41 किग्रा0 मूल्य रु0 22,140/- सीज किया गया ।

इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर निर्माण किये जाने वाले एवं अन्य प्रदेशों से आपूर्ति किये जाने वाले खाद्य पदार्थ के ब्राण्ड्स पर सतत रुप से निगरानी की जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.