TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में विनोदानंद शास्त्री जी महाराज की श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न, रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग ने किया भावविभोर

Table of Content

श्रीमद् भागवत कथा लखनऊ: विनोदानंद शास्त्री जी महाराज ने सुनाया रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग

लखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क परिसर में किया गया। इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास, नैमिष चक्र तीर्थ धाम वाले विनोदानंद शास्त्री जी महाराज रहे जबकि मुख्य यजमान स्वयं हनुमान जी महाराज और स्वागतकांक्षी शान्ति देवी जी थीं। शास्त्री जी बीते पन्द्रह वर्षों से कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से संस्कार प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला का आयोजन कर माता-पिता एवं समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के लिए उन्हें जागरुक कर रहे हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का अभियान भी संचालित कर रहे हैं।

रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का आध्यात्मिक महत्व

विनोदानंद शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के नवें दिन रविवार 12 जुलाई को सुदामा और रुक्मिणी प्रसंग की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी विवाह का प्रसंग श्रीमद्भागवत महापुराण का सबसे दिव्य, आनंदमयी और उमंग से भरा प्रसंग है। यह दृश्य केवल दो राजाओं के परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि साक्षात महालक्ष्मी और नारायण का अलौकिक मिलन है, जो पूरी प्रकृति और भक्तों के मन में परम आनंद का संचार कर देता है। इस क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि सुदामा प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची मित्रता अमीरी-गरीबी या ओहदे की मोहताज नहीं होती। यह प्रसंग हमें निस्वार्थ प्रेम, अहंकार से दूर रहने और बिना कहे मित्र की परेशानी समझकर उसकी मदद करने का शाश्वत संदेश देता है वहीं रुक्मिणी-कृष्ण प्रसंग केवल एक प्रेम प्रसंग नहीं है, बल्कि यह जीवात्मा का परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण, अटूट विश्वास और भक्ति का संदेश है। रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने जहां उत्साह का संचार किया वहीं सुदामा प्रसंग ने भक्तों के नैनों को अश्रुओं से सराबोर कर दिया।

आरती, भजन और भंडारे के साथ हुआ समापन

इस अवसर पर आरती-पूजन में भी बड़ी संख्या में भक्तगण एकत्रित हुए। कथा व्यास गद्दी मंच की भव्य सज्जा सभी भक्तों को दिव्यता से सराबोर कर गई। भजनों के क्रम में आगंतुकों ने “न जी भर के देखा ना कुछ बात की, बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की” का सरस रसपान किया। इस मनभावन भजन के उपरांत उन्होंने “पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोए” सुनाया तो भक्तगण आनंद से झूम उठे। अंतिम दिन रविवार 12 जुलाई को कथा समापन के उपरांत भव्य भंडारा भी हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.