TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU ट्रॉमा सेंटर: फेफड़े में धंसे चाकू के ब्लेड को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

Table of Content

ट्रॉमा सेंटर में जटिल फेफड़े की सर्जरी, 34 वर्षीय युवक को मिली नई जिंदगी

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिमपूर्ण ऑपरेशन कर 34 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता हासिल की। युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड गहराई तक धंस गया था, जिसने दाहिने फेफड़े के संवेदनशील हिस्से और प्रमुख रक्तवाहिनी को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। समय पर की गई सर्जरी से मरीज की जान बचाई जा सकी।

लखीमपुर खीरी में हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय सरवेश पर 4 जुलाई 2026 की रात लखीमपुर खीरी में धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले के दौरान चाकू का ब्लेड उनकी दाहिनी छाती में फंस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया, जहां 5 जुलाई की सुबह उनका उपचार शुरू हुआ।

जांच में सामने आई गंभीर चोट

ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत मरीज की जांच की। एक्स-रे और सीटी स्कैन में पता चला कि चाकू का ब्लेड दाहिने फेफड़े के पल्मोनरी हिलम तक पहुंच चुका था और पल्मोनरी आर्टरी की एक शाखा को गंभीर क्षति पहुंची थी। साथ ही छाती में रक्त जमा होने (हेमोथोरैक्स) की भी पुष्टि हुई।

सावधानी से निकाला गया चाकू का ब्लेड

विशेषज्ञ टीम ने पहले मरीज की स्थिति को नियंत्रित किया और उसके बाद विस्तृत योजना बनाकर ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान पहले क्षतिग्रस्त रक्तवाहिनी पर नियंत्रण स्थापित किया गया, फिर प्रत्यक्ष निगरानी में चाकू का ब्लेड सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। इसके बाद रक्तस्राव रोकने के लिए क्षतिग्रस्त धमनी की मरम्मत की गई और फेफड़े को दोबारा सामान्य स्थिति में लाया गया।

ऑपरेशन के दौरान चढ़ाया गया रक्त

सर्जरी के दौरान हुए रक्तस्राव की भरपाई के लिए मरीज को तीन यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल (PRBC) और चार यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (FFP) दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसकी हालत लगातार बेहतर हो रही है।

अब मरीज की हालत स्थिर

KGMU के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज का रक्तचाप, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

विशेषज्ञ टीम ने किया सफल ऑपरेशन

इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. वैभव जायसवाल ने किया। उनके साथ वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. अनीकेश, डॉ. अर्पिता और डॉ. ताहिर सहित जूनियर रेजिडेंट डॉ. प्रज्ज्वल, डॉ. महेश, डॉ. धैर्य और डॉ. मोहतास्सिन ने सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “KGMU ट्रॉमा सेंटर: फेफड़े में धंसे चाकू के ब्लेड को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.