TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार का रोजगार मेला: 75 जिलों में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

Table of Content

विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘हर हाथ को हुनर, हर हुनर को रोजगार’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा 13 और 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में वृहद राज्य स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में कौशल विकास को उत्तर प्रदेश की नई पहचान बना दिया है। आज यूपी की आईटीआई और स्किल सेंटर से प्रशिक्षित युवा देश-विदेश की नामी कंपनियों में काम कर रहे हैं। विश्व युवा कौशल दिवस पर 74 जिलों में एक साथ रोजगार मेले लगाकर हम ‘हर हुनर को सम्मान, हर युवा को रोजगार’ के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ा रहे हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का निर्देश है कि ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत चिन्हित अत्यंत गरीब परिवारों के युवाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार मेले में विशेष प्राथमिकता दी जाए। योगी सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े युवा तक रोजगार पहुंचाना है। यह मेला उसी संकल्प की कड़ी है।

UPSDM के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इन रोजगार मेलों का आयोजन जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/एमआईएस मैनेजर के आपसी समन्वय से किया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल का चयन, निजी उद्योगों/कंपनियों को आमंत्रण और प्रशिक्षित युवाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक युवा रोजगार मेले की तारीख, समय और स्थान से संबंधित जानकारी अपने जनपद के आईटीआई से प्राप्त कर सकते हैं।

मिशन निदेशक ने बताया कि इस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा-युवती हिस्सा ले सकते हैं। UPSDM, DDU-GKY और ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके युवाओं को भी अवसर मिलेगा। ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

सभी मेला स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, सुगम आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएंगी। पंजीकरण और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए मेला स्थलों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। मेले के सफल समापन के तुरंत बाद, प्रत्येक जिले को चयनित और नियुक्त हुए युवाओं की अंतिम रिपोर्ट मिशन मुख्यालय को भेजनी होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.