TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

Table of Content

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील

लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में प्रवर्तन टीम ने मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील किये।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की सख्ती के बाद प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को अलीगंज व गोमती नगर विस्तार में अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज की चन्द्रलोक कालोनी के सेक्टर-ई, सेक्टर-सी, सेक्टर-बी, सेक्टर-सी में कार्रवाई की गयी। जिसमें निरूपमा मिश्रा, वासुदेव वर्मा, विवेक मल्होत्रा, दीप्ति सिंह, हनी सिंह एवं ईश्वर सिंह, प्रकाश अग्रवाल, निशांत सिंह व अन्य द्वारा आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से निर्मित की गयी 07 व्यावसायिक बिल्डिंगों को सील किया गया।

जोनल अधिकारी ने बताया कि सील किये गये भवनों में शोरूम, रेस्त्रां, निजी बैंक, हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित थीं। अभियान के दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों ने विरोध करते हुए कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी गयी।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में एम्मार ग्रुप हाउसिंग के पास अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ0 संजय हिंद, अमित, महेन्द्र पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, डॉ0 सीमा सिंह, धर्मराज यादव, गुलरेज अहमद, सुनील तिवारी, राहुल सिंह, उमाशंकर, राजेन्द्र सिंह, सी0के0 पाल व अन्य द्वारा निर्मित किये जा रहे 12 अवैध भवन सील किये गये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.