TN

TotaRam News

What's Hot

UP Mango Festival 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ

Table of Content

आमजन के लिए आम प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश के आम को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देकर आम उत्पादकों को अधिक लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

03 से 05 जुलाई तक आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिवस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगी आम की प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के आमों को देखकर कौतूहल के साथ प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया। आमजन के लिए प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक आम प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी। इसी क्रम में शाम को मलिहाबाद में आम के बागों के बीच आयोजित ‘आम की दावत’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसानों, उद्यान विशेषज्ञों एवं आगंतुकों ने विभिन्न प्रजातियों के आमों तथा आम से बने विविध व्यंजनों का स्वाद लिया। मलिहाबाद के उन किसानों को उद्यान विभाग की बगिया में आमंत्रित कर इस महोत्सव का हिस्सा बनाया गया है, जो राज्य की समृद्धि और सम्मान के प्रतीक हैं।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मलिहाबाद में आम के किसानों के लिए एक ‘नए इलाज का अस्पताल’ शुरू किया गया है, जहाँ आम के पेड़ की पत्ती से लेकर जड़ों तक का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ऐसे अस्पताल जो आम की पत्तियों से जड़ तक का इलाज कर रहे हैं, यह केवल योगी सरकार में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।

महोत्सव के दूसरे दिन 04 जुलाई 2026 को जन भवन, लखनऊ में आम उत्पादकों, निर्यातकों एवं खरीदारों के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन तथा तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आम उत्पादकों एवं निर्यातकों के मध्य अनुबंध, विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

तकनीकी सत्र में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ, एपीडा, प्रगतिशील किसान, एफपीओ प्रतिनिधि तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञ आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, निर्यात मानकों, ब्रांडिंग, प्राकृतिक खेती तथा स्टार्टअप की संभावनाओं पर किसानों को जानकारी देंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.