/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा और स्वदेशी स्रोतों का विकास जरूरी

Table of Content

भारत के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग

लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “India’s Thorium Mission: Three-Stage Nuclear Power Plant” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।

भारत का 500 (मेगावाट इलेक्ट्रिकल) क्षमता वाला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR), जो तमिलनाडु के कलपक्कम (Kalpakkam) में स्थित है, 6 अप्रैल 2026 को रात 08:25 बजे सफलतापूर्वक क्रिटिकल (Critical) यानी सक्रिय हो गया। ‘क्रिटिकैलिटी’ (Criticality) का मतलब है कि रिएक्टर कोर के भीतर एक नियंत्रित और आत्मनिर्भर न्यूक्लियर फिशन चेन रिएक्शन (परमाणु विखंडन श्रृंखला) शुरू हो चुकी है।

भारत के तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम पर चर्चा

यह उपलब्धि भारत के तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम (Three-Stage Nuclear Power Programme) के दूसरे चरण (Stage 2) की शुरुआत का प्रतीक है। इसके साथ ही व्यावसायिक स्तर पर फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला भारत, रूस के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) उषा बाजपेयी, पूर्व प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय ने सहभागिता की। अपने व्याख्यान में उन्होंने भारत के थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम तथा तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा उत्पादन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत के विशाल थोरियम भंडार देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने थोरियम आधारित रिएक्टर प्रौद्योगिकी, परमाणु ईंधन चक्र तथा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा उत्पादन में थोरियम की उपयोगिता तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी. पी. सिंह, अध्यक्ष, आई.ई.आई. उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वदेशी एवं दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं समसामयिक तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की संयोजक प्रो. (डॉ.) नीलम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के मानद सचिव इं. एन. के. निषाद ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, अभियंताओं, शिक्षाविदों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.