TN

TotaRam News

What's Hot

नई दिल्ली: युवाओं के विकास के लिए सरकार-उद्योग साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Table of Content

My Yuva Bharat के साथ उद्योग और कॉरपोरेट करेंगे साझेदारी

नई दिल्ली। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग कल डॉ. बी.आर. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (अंबेडकर भवन), नई दिल्ली में उद्योग संघ सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति, कॉर्पोरेट संस्थाएं और विकास भागीदार साथ मिलकर मेरा युवा भारत पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोगात्मक कार्ययोजना तैयार करेंगे।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे की सम्मेलन में गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम विभाग सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, युवा कार्यक्रम विभाग के अपर सचिव नितेश कुमार मिश्रा, विभाग के संयुक्त सचिव शिव रतन, मेरा युवा भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला और कॉरपोरेट मामले मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत पारितंत्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

अनूठे पहल के रूप में परिकल्पित, इस सम्मेलन का उद्देश्य युवा नेतृत्व वाले विकास को गति देने के लिए सरकार, उद्योग संघों, कॉरपोरेट जगत और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के बीच संरचित साझेदारी निर्मित करना है। सम्‍मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवा के अवसरों, इंटर्नशिप, कौशल विकास पहल, उद्यमिता सहायता, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों और अन्य युवा-केंद्रित पहलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए ‘मेरा युवा भारत’ मंच का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सीआईआई, फिक्की, एसोचैम, नैसकॉम, पीएचडीसीसीआई, क्रेडाई, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, आईपीए, एनएचआरडीएन, डब्ल्यूटीसी मुंबई, एआईएआई, एसएचआरएम, इंडिया एसएमई फोरम, सीएआईटी और स्कोप सहित प्रमुख उद्योग संघों के प्रतिनिधि, साथ ही एसबीआई फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन, पेटीएम फाउंडेशन, एचसीएल फाउंडेशन, बिसलेरी फाउंडेशन और प्रथम जैसे प्रमुख सीएसआर संगठन और फाउंडेशन एकत्रित होकर युवा सशक्तिकरण पर संवाद और सहयोग का विशिष्ट मंच प्रदान करेंगे।

सम्मेलन में ‘मेरा युवा भारत’ पारितंत्र की समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी तथा उद्योग संघ मौजूदा और प्रस्तावित अपनी युवा पहल पर प्रस्तुति देंगे। इसमें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व, स्वयंसेवा, इंटर्नशिप और कौशल विकास के लिए सहयोगात्मक मॉडलों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके उपरांत युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हितधारकों के साथ खुली चर्चा आयोजित होगी। इन विचार-विमर्शों से स्थायी संस्थागत साझेदारियों का आधार तैयार होने की संभावना है जो उद्योग-नेतृत्व पहल को राष्ट्रीय युवा विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप स्थापित करेंगे।

अपेक्षित परिणामों में प्रमुख उद्योग संघों और उनके सदस्य संगठनों को मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म से जोड़ना, युवा-केंद्रित सीएसआर पहलों पर समन्वय मजबूत बनाना, उद्योग निकायों के साथ नोडल साझेदारी स्थापित करना और मेरा युवा भारत को युवा अवसरों और सहयोगात्मक जुड़ाव के लिए राष्ट्रीय भंडार के रूप में स्थापित करना शामिल है। अपने व्यापक क्षेत्रीय इकाइयों, संस्थागत नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा मेरा युवा भारत का लक्ष्य लाखों युवा भारतीयों को राष्ट्र निर्माण के लिए सार्थक अवसरों से जोड़ने वाला एकीकृत पारितंत्र बनाना है।

एक दिन के सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री के आरंभिक संबोधन और मुख्य भाषण से होगा। इसके बाद विषयगत प्रस्तुतियां, हितधारकों के साथ परामर्श और नेटवर्किंग सत्र आयोजित होंगे। आयोजन का समापन युवा कार्यक्रम विभाग और उद्योग भागीदारों के बीच सतत सहयोग के रोडमैप (भविष्य योजना) तैयार करने के साथ होगा, ताकि विकसित भारत@2047 की परिकल्पना आगे बढ़ाई जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.