/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मंगलुरु तट के पास समुद्री अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने 6 मछुआरों को सुरक्षित बचाया

Table of Content

खराब मौसम के बीच तटरक्षक बल का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

डेस्क। भारतीय तटरक्षक बल ने 29 जून को मंगलुरु तट के पास एक चुनौतीपूर्ण समुद्री खोज और बचाव अभियान में संकटग्रस्त भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका (आईएफबी) मंजू माथा से छह मछुआरों को सफलतापूर्वक बचाया। आईसीजी के जहाज सचेत ने लगभग सायं चार बजे सूरतकल तट से लगभग 33 समुद्री मील दूर स्थित एक मछली पकड़ने वाली नौका से वीएचएफ आरटी संकटकालीन संदेश प्राप्त किया, जिसमें समुद्र की खराब परिस्थितियों के कारण नौका में भारी जलभराव और पतवार को नुकसान पहुंचने की सूचना दी गई थी, जिससे चालक दल के सभी छह सदस्यों का जीवन खतरे में था। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए, आईसीजी ने सहायता प्रदान करने के लिए जहाज को मोड़ा और संकट से घिरी नौका से संपर्क स्थापित किया।

खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, आईसीजीएस सचेत के चालक दल ने उल्लेखनीय दक्षता के साथ अभियान को अंजाम दिया। चालक दल ने खराब समुद्री परिस्थितियों में उपयोग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रिमोट-ऑपरेटेड जीवनरक्षक रिंग का उपयोग करके फंसे हुए मछुआरों तक सुरक्षित रूप से पहुंचकर उन्हें बचाया। शाम 6 बजे तक, सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। आईसीजीएस सचेत वर्तमान में बचाए गए चालक दल को सुरक्षित उतारने के लिए न्यू मैंगलोर में पहुंच रहा है।

यह अभियान समुद्र में जीवन रक्षा के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री आपात स्थितियों से निपटने में तटरक्षक कर्मियों के साहस, प्रशिक्षण और व्यावसायिकता के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रभावी समन्वय को दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.