TN

TotaRam News

What's Hot

INS उदयगिरि और INS कवरत्ती: भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी पहुंचे

Table of Content

भारतीय नौसेना की दक्षिण-पूर्व एशिया तैनाती शुरू

Totaram.news. भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, जो एक स्टेल्थ फ्रिगेट है, तथा आईएनएस कवरत्ती, जो एक पनडुब्बी रोधी युद्धक कार्वेट है, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान 22 जून, 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचे।

रियर एडमिरल आलोक आनंद – फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट – के नेतृत्व में पहुंचे इन पोतों का वियतनाम पीपुल्स नेवी के कर्मियों, हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के प्रतिनिधियों और बंदरगाह अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया। यह स्वागत दोनों नौसेनाओं के बीच गहरे, लम्बे समय से चले आ रहे संबंधों और भारत-वियतनाम के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को दर्शाता है।

इस बंदरगाह प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच कई पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक आदान-प्रदान, खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वरिष्ठ नेतृत्व के बीच बातचीत भी निर्धारित है, जो दोनों देशों को अपने दृष्टिकोण साझा करने और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

यह तैनाती मई 2026 में भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाए जाने के बाद से वियतनाम में भारतीय नौसेना की पहली बड़ी उपस्थिति को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.