TN

TotaRam News

What's Hot

अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, जालहल्ली में 7वें संस्करण का उद्घाटन

Table of Content

16 टीमें लेंगी हिस्सा

Totaram.news. वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी की 107वीं जयंती के उपलक्ष्य में वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड की ओर से वायु सेना स्टेशन जालहल्ली में 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का 7वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 जून 2026 को एयर फोर्स स्टेशन जालहल्ली के हॉकी मैदान में आयोजित किया गया। एयर मार्शल एस. शिवकुमार, वीएसएम, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) इस समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की दक्षिणी कमान, बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला गया। भारतीय वायु सेना ने यह मैच 2-0 से जीत लिया। अग्निवीर विनायक संतोष हांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ी को 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा, “हमें एक बार फिर मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से बेहद प्रसन्नता हो रही है जो देश का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। यह प्रतियोगिता देश की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीमों को एक मंच प्रदान करेगी। भारतीय वायु सेना प्रतियोगिता के सुचारू रूप से आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।” यह हॉकी प्रतियोगिता वायुसेना के दिग्गज मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया उपयुक्त आयोजन है और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का सराहनीय तरीका है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.