पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा
“महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @narendramodi”
