TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी के 75 जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Table of Content

450 दलों के कलाकारों ने जन-जागरूकता का दिया संदेश

लखनऊ। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 5 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में विकास प्रदर्शनियों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा 17, 18 और 19 जून को सभी 75 जनपदों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोक संस्कृति का भव्य संगम

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर लोकगायन और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। लोकगायिका मंगलम भारद्वाज और नीतू श्रीवास्तव ने अपनी मधुर लोकगायन प्रस्तुतियों से माहौल को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं लोकनृत्यांगना स्वाति श्रीवास्तव और उनकी टीम ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से सरकार की योजनाओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

स्थानीय कलाकारों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 450 दलों के हजारों स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य, कठपुतली, नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से एक साथ जन-जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, बल्कि आमजन भी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ सके।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी साधन भी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने, कलाकारों को प्रोत्साहित करने और आम जनता को सरकार की उपलब्धियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। यही कारण है कि सांस्कृतिक गतिविधियों को जनसंपर्क और जन-जागरूकता अभियानों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 Fixed Dose Combination (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

निर्माण और बिक्री पर रोक Totaram.news. जनस्वास्थ्य की रक्षा और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी कर 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और मानव...

दतिया स्थित माँ पीतांबरा देवी शक्तिपीठ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा और आस्था के साथ किए दर्शन व पूजा-अर्चना

दतिया शक्तिपीठ माँ पीतांबरा देवी के दरबार में पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ माँ पीतांबरा देवी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

योग: भारतीय दर्शन का प्राचीन विज्ञान और आत्मबोध का मार्ग

ऋग्वेद, उपनिषद, गीता और पतंजलि योगसूत्र के संदर्भों के साथ योग को अस्तित्व, चेतना और एकाग्रता के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। योग अस्तित्व से शक्ति अर्जित करने का विज्ञान है। इसके बीज सूत्र ऋग्वेद में है। उपनिषदों में है। गीता में विस्तृत हैं।...

उत्तर प्रदेश Blue DotsAI पहल: स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

18 मंडलों में शुरू होगा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म मुजफ्फरनगर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ‘Blue DotsAI’ पहल का शुभारंभ मुजफ्फरनगर से किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

Veterinary Vaccine Testing India: सरकार ने CCS-एनआईएएच बागपत में Central Drugs Laboratory का विस्तार किया

भारत सरकार ने पशु टीका परीक्षण ढांचे को किया मजबूत totaram.news. भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.