TN

TotaRam News

What's Hot

Khaan Quest 2026: भारतीय सेना की टुकड़ी मंगोलिया के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए रवाना

Table of Content

भारतीय सेना की 40 सदस्यीय टुकड़ी रवाना

Totaram.news. भारतीय सेना की टुकड़ी आज बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ में भाग लेने के लिए रवाना हो रही है। यह अभ्यास 20 जून से 3 जुलाई, 2026 तक मंगोलिया के उलानबातर स्थित फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में दुनिया भर की सैन्य ताकतें संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति समर्थन अभियानों में सहयोग और अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के लिए एकजुट होंगी। अभ्यास का पिछला संस्करण 14-28 जून 2025 तक मंगोलिया में आयोजित किया गया था।

इस अभ्यास की शुरुआत सबसे पहले 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई रक्षा बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में हुई थी। इसके बाद, 2006 से यह अभ्यास एक बहुपक्षीय शांतिरक्षा अभ्यास में परिवर्तित हो गया और वर्तमान में यह इसका 23वां संस्करण है। भारतीय दल की भागीदारी वैश्विक शांति और मंगोलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारतीय सेना के 40 जवानों वाले दल में जाट रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिकों के साथ-साथ अन्य सशस्त्र बलों और सेवाओं के जवान भी शामिल हैं। खान क्वेस्ट अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले रक्षा बलों के दल को बहुपक्षीय वातावरण में शांतिरक्षा अभियानों के लिए तैयार करना है। इस अभ्यास में संयुक्त योजना और सामरिक अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जैसे कि स्थिर और गतिशील चेक प्वाइंटों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त, शत्रु क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी, तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों का मुकाबला करने का अभ्यास, प्राथमिक चिकित्सा और घायलों को निकालना।

खान क्वेस्ट अभ्यास में भाग लेने वाले देश संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम तरीकों को साझा कर सकेंगे। यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों के सैनिकों के बीच परिचालन तत्परता, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 Fixed Dose Combination (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

निर्माण और बिक्री पर रोक Totaram.news. जनस्वास्थ्य की रक्षा और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी कर 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और मानव...

दतिया स्थित माँ पीतांबरा देवी शक्तिपीठ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा और आस्था के साथ किए दर्शन व पूजा-अर्चना

दतिया शक्तिपीठ माँ पीतांबरा देवी के दरबार में पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ माँ पीतांबरा देवी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

योग: भारतीय दर्शन का प्राचीन विज्ञान और आत्मबोध का मार्ग

ऋग्वेद, उपनिषद, गीता और पतंजलि योगसूत्र के संदर्भों के साथ योग को अस्तित्व, चेतना और एकाग्रता के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। योग अस्तित्व से शक्ति अर्जित करने का विज्ञान है। इसके बीज सूत्र ऋग्वेद में है। उपनिषदों में है। गीता में विस्तृत हैं।...

उत्तर प्रदेश Blue DotsAI पहल: स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

18 मंडलों में शुरू होगा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म मुजफ्फरनगर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ‘Blue DotsAI’ पहल का शुभारंभ मुजफ्फरनगर से किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

Veterinary Vaccine Testing India: सरकार ने CCS-एनआईएएच बागपत में Central Drugs Laboratory का विस्तार किया

भारत सरकार ने पशु टीका परीक्षण ढांचे को किया मजबूत totaram.news. भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.