TN

TotaRam News

What's Hot

वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे 2026: लखनऊ की प्रसिद्ध अवधी खानपान और फूड हेरिटेज को बढ़ावा देगा यूपी पर्यटन

Table of Content

विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश: लखनऊ में होगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। लखनऊ अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पहचान बना रहा है। यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का दर्जा मिलने के बाद यह पहचान और मजबूत हुई है। इसी विरासत का उत्सव मनाने के लिए यूपी पर्यटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विजिट माई स्टेट : उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत 18 जून को वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के अवसर पर विशेष ‘फूड हेरिटेज वॉक’ आयोजित करेगा।

चौक की गलियों में खानपान और विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक

यह विशेष हेरिटेज वॉक प्रतिभागियों को चौक की ऐतिहासिक गलियों से होकर ले जाएगी। इसकी शुरुआत राजा की ठंडाई से होगी और यह गोल दरवाजा, सेवक राम मिष्ठान भंडार, अकबरी गेट समेत अन्य प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए पुनः गोल दरवाजा पर समाप्त होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को लखनऊ की विरासत और पारंपरिक अवधी व्यंजनों का अनुभव कराया जाएगा। साथ ही अनुभवी टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस पर बोलते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, ” उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी के रूप में मिली पहचान यहां की समृद्ध खानपान परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों को संजोने की उसकी खास पहचान को दर्शाती है। फूड हेरिटेज वॉक जैसी पहलों के जरिए हमारा उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना, पारंपरिक खाद्य समुदायों को प्रोत्साहित करना और सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी को उत्तर प्रदेश की पर्यटन पहचान का अहम हिस्सा बनाना है।

इस पहल के व्यापक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि, “किसी भी पर्यटन स्थल की असली पहचान वहां की संस्कृति और खानपान से होती है। ‘विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान के माध्यम से हम ऐसे पर्यटन अनुभव तैयार कर रहे हैं, जो पर्यटकों को प्रदेश की विरासत, स्थानीय परंपराओं और लोगों से जोड़ें। साथ ही हमारा प्रयास जिम्मेदार और सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देना है।”

चौक फूड हेरिटेज वॉक के माध्यम से खाद्य प्रेमियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और विरासत में रुचि रखने वाले लोगों को लखनऊ की पाक विरासत और सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी परंपराओं को करीब से जानने का अनूठा अवसर मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी यूपीएसटीडीसी के मोबाइल नंबर 91490 99890 पर संपर्क कर इस वॉक के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.