TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में UPSDM-IBM MoU: 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल स्किल्स का मुफ्त प्रशिक्षण

Table of Content

‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा मिशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल्स और उभरती तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को UPSDM और 1M1B – IBM Skill Foundation के बीच MoU हुआ।

यह साझेदारी युवाओं को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और उन्हें वैश्विक स्तर के डिजिटल अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस साझेदारी के अंतर्गत UPSDM तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत प्रदेश भर के 1000 से अधिक ट्रेनिंग सेंटर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1.5 लाख से अधिक युवाओं को Artificial Intelligence (AI), Emerging Technologies एवं Green Skills की विशेष ट्रेनिंग निःशुल्क दी जाएगी।

रोजगार के लिए लगेंगे मेगा जॉब फेयर और प्लेसमेंट ड्राइव

मिशन निदेशक ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य युवाओं को भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना और उन्हें सीधे उद्योग जगत से जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत युवाओं को उद्योग की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर Mega Job Fairs और Placement Drives आयोजित किए जाएंगे। प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोक्ताओं के साथ सीधे संपर्क के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान विशेष Employment Engagement Activities आयोजित की जाएंगी, ताकि प्रतिभागी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, रोजगार बाजार और करियर अवसरों को बेहतर ढंग से समझ सकें। युवाओं के व्यक्तित्व विकास और पेशेवर तैयारी के लिए Interview Preparation Sessions आयोजित किए जाएंगे। Career Readiness Workshops के माध्यम से संचार कौशल, पेशेवर व्यवहार, आत्मविश्वास और कार्यस्थल की अपेक्षाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष फोकस युवाओं में रोजगारयोग्यता बढ़ाने और उन्हें कॉम्पिटेटिव वर्क एनवायरमेंट के लिए तैयार करने पर रहेगा।

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि आज के समय में युवाओं में केवल पारंपरिक कौशल ही नहीं, बल्कि AI और उभरती तकनीकों की प्रोफेशनल समझ भी आवश्यक है। 1M1B – IBM Skill Foundation के साथ यह साझेदारी 1.5 लाख से अधिक युवाओं को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी। ‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल के माध्यम से हम युवाओं को रोजगार, करियर विकास और वैश्विक अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं।

मिशन मुख्यालय में “AI for Public Service & Good Governance” वर्कशॉप का आयोजन

MoU के अवसर पर मिशन मुख्यालय स्थित सभागार में 1M1B-IBM Skill Foundation के सहयोग से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी सेवाओं में AI के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

वर्कशॉप में बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) किस तरह सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, तेज और प्रभावी बना सकता है। प्रतिभागियों को प्रभावी प्रॉम्प्ट लिखने और एआई आधारित वर्कफ़्लो तैयार करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, जिससे रोजाना के ऑफिस वर्क को अधिक सटीक और कम समय में पूरा किया जा सके। साथ ही, एआई की मदद से सरकारी पत्र, रिपोर्ट और दस्तावेज तेजी से तैयार करने तथा नागरिकों के साथ संवाद को अधिक सरल और प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

डेटा विश्लेषण, बेहतर निर्णय लेने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एआई एजेंट्स की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई, जो केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई कार्यों को स्वतः पूरा करने में भी सक्षम हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक सेवाओं में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और नैतिक मानकों के पालन के महत्व को समझाया गया।

वर्कशॉप में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, जॉइंट डायरेक्टर मयंक गंगवार, असिस्टेंट डायरेक्टर एम के सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर पवित्रा टंडन व मिशन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, 1M1B के गवर्नमेंट रिलेशनशिप डायरेक्टर शिवम अग्रवाल, शुभम कपूर व अन्य मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जागृति (न्याय जागरूकता जमीनी स्तर की सूचना एवं पारदर्शिता पहल) योजना-2025 के अंतर्गत विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Delhi NCR Old Vehicle Replacement Scheme: Ashok Leyland और Switch Mobility बने पहले OEM पार्टनर

दिल्ली-एनसीआर वाहन प्रतिस्थापन योजना: अशोक लेलैंड के साथ पहला एमओयू, पुरानी बसों और ट्रकों के लिए नई पहल दिल्ली। भारत सरकार की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन की योजना के अंतर्गत पहला समझौता ज्ञापन (एमओयू) आज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा अशोक लेलैंड के बीच, अशोक लेलैंड की सहायक कंपनी...

Indian Railways Kavach System: अहमदाबाद डिवीजन में 598 किमी रेल मार्ग पर 140 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

598 किलोमीटर रेल मार्ग पर लागू होगी कवच प्रणाली Totaram.news. रेलवे ने रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुजरात के पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 48 ब्लॉक खंडों में फैले 598 किलोमीटर मार्ग पर कवच परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना को रेलवे...

FSDA Uttar Pradesh की आगरा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा गोदाम सील, नकली दवाएं जब्त और FIR दर्ज

अवैध दवा स्टॉक जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर FIR दर्ज लखनऊ। प्रदेश वासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने व अवैध दवा व्यापार पर रोक थाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों के औषधि 25 निरीक्षकों की विशेष टीमें गठित कर आयुक्‍त के नेतृत्‍व में जनपद-आगरा के...

लखनऊ में UPSDM-IBM MoU: 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल स्किल्स का मुफ्त प्रशिक्षण

‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा मिशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में प्रदेश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.