TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस चिल्का में भारतीय नौसेना की पासिंग आउट परेड, बैच 01/26 के 3,011 प्रशिक्षु हुए पास

Table of Content

बैच 01/26 का भव्य आयोजन

Totaram.news. आईएनएस चिल्का में एक गर्व से भरा एवं ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला, जब बैच 01/26 के 3,011 प्रशिक्षणार्थियों ने 16 सप्ताह के कड़े और अनुशासित प्रारंभिक नौसैनिक प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह पासिंग आउट परेड 12 जून, 2026 को आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं का रिक्रूट से पूर्णतः प्रशिक्षित नौसैनिक कर्मियों में रूपांतरण देखा गया, जो अब भारतीय नौसेना की सेवा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस बैच में 2,746 अग्निवीर शामिल थे, जिनमें भारतीय नौसेना की 116 महिला अग्निवीर और भारतीय तटरक्षक बल के 265 नाविक प्रशिक्षित हुए। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सायन ने मुख्य अतिथि के रूप में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। आईएनएस चिल्का के स्टेशन कमांडर, कमोडोर बी. दीपक अनिल ने परेड के संचालन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इस गरिमामय समारोह में पूर्व सैनिक, वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि और पासिंग आउट प्रशिक्षणार्थियों के परिजन उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में गर्व, अनुशासन व आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

वाइस एडमिरल संजय वत्सायन ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को उनके कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। फ्लैग ऑफिसर ने प्रशिक्षुओं से भारतीय नौसेना के प्रमुख मूल्यों कर्तव्य, सम्मान और साहस को सदैव आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से समर्पण, ईमानदारी और उच्चतम कार्य कुशलता के साथ देश की सेवा करने का आग्रह किया।

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। ‘चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी’ तथा गोल्ड मेडल (एसएसआर व एमआर श्रेणी के लिए) क्रमशः कोरनाना धनलक्ष्मी और रुधिकेश मारुति पवार को प्रदान किए गए। ओवरऑल मेरिट सूची में बेस्ट महिला ट्रेनी के लिए रोलिंग ट्रॉफी प्राप्ति रमेश चव्हाण को दी गई, जबकि देवाशीष को बेस्ट नाविक (जीडी) के रूप में सम्मानित किया गया।

पासिंग आउट परेड से पूर्व एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी ‘एंड-ऑफ-टर्म रिपोर्ट’ प्रस्तुत की और एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी खारवेला डिवीजन को प्रदान की गई, जबकि आंग्रे डिवीजन उपविजेता बनी। इस अवसर पर आईएनएस चिल्का की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर (01/26)’ का भी विमोचन किया गया। यह पत्रिका आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों, उपलब्धियों और उनके परिवर्तनकारी सफर को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.