TN

TotaRam News

What's Hot

BRICS Urbanisation Forum 2026: भारत की अध्यक्षता में 13वां फोरम नई दिल्ली में हुआ शुभारंभ

Table of Content

समावेशी एवं लचीले शहरी भविष्य पर ब्रिक्स मंत्रियों ने किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 13वें ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने औपचारिक उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस फोरम में ब्राज़ील, रूस, इंडोनेशिया, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान तथा संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और शहरी विकास विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस फोरम में शहरी विकास से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।

भारत इससे पूर्व वर्ष 2013 में नई दिल्ली, वर्ष 2016 में विशाखापत्तनम तथा वर्ष 2021 में वर्चुअल माध्यम से आयोजित संस्करणों सहित चौथी बार ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष फोरम का विषय ‘जन-केंद्रित शहर: समावेशी एवं लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग’ है। मंच का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत यह फोरम शहरी विकास के एजेंडे को वैश्विक विकास विमर्श में और अधिक सशक्त रूप से स्थान देने का अवसर प्रदान करता है।” उन्होंने समावेशी शहरी विकास, जलवायु एवं आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना, संस्थागत सुदृढ़ीकरण तथा डिजिटल नवाचार को भारत की विकास यात्रा के प्रमुख आधार स्तंभ बताया।

प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला ने फोरम की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए कहा, “वर्षों से यह फोरम सदस्य देशों को श्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान, एक-दूसरे की व्यवस्थाओं की बेहतर समझ विकसित करने तथा दीर्घकालिक सहयोग के लिए आवश्यक विश्वास निर्माण का अवसर प्रदान करता रहा है।” उद्घाटन सत्र के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने ‘इंडियाज अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन: स्टोरीज़ ऑफ चेंज’ नामक प्रकाशन का विमोचन किया। इस प्रकाशन में मंच के चार प्राथमिकता क्षेत्रों के अंतर्गत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत चयनित शहरी पहलों और अनुभवों को संकलित किया गया है।

उद्घाटन सत्र के पश्चात एक उच्चस्तरीय पूर्णाधिवेशन आयोजित किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र ने सदस्य देशों को अपने-अपने देशों के वक्तव्यों के माध्यम से साझा शहरी चुनौतियों, संभावनाओं तथा भविष्य की आकांक्षाओं पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया। ब्रिक्स शहरीकरण मंच के इतर भारत और रूसी संघ के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार में आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा रूसी संघ के निर्माण, आवास एवं उपयोगिता उपमंत्री यूरी मुत्सेनेक ने की। बैठक में सतत शहरी विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के संबंध में सार्थक और भविष्य उन्मुख चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने सतत शहरी विकास पर प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) से संबंधित विचार-विमर्श की प्रगति की समीक्षा की तथा इसके शीघ्र अंतिम रूप एवं निष्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। चर्चा में शहरी नियोजन, किफायती आवास, नगर अवसंरचना, सतत निर्माण प्रौद्योगिकियां, क्षमता निर्माण तथा शहरी शासन की श्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे विषय शामिल रहे। इसके अतिरिक्त ईरान और रूस, ईरान और चीन तथा रूस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच भी द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडलों ने नई दिल्ली तथा उसके आसपास विकसित चयनित शहरी पहलों का स्थलीय भ्रमण किया, जिससे उन्हें भारत के शहरी परिवर्तन की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। इस भ्रमण में नया संसद परिसर तथा इंडिया गेट–कर्तव्य पथ क्षेत्र भी शामिल थे। दिन का समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सहभागी रात्रिभोज के साथ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.