TN

TotaRam News

What's Hot

जालौन क्रिकेट समर कैंप 2026: एसपी विनय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों को दिया प्रोत्साहन

Table of Content

एसपी विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन (डीसीए) द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट समर कैंप एवं कोचिंग वर्कशॉप 2026 के दौरान मंगलवार को जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कैंप का भ्रमण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इन कैंपों के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकों, अनुशासन, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं, जो उनके खेल को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा खेल भावना को सदैव सर्वोपरि रखने की अपील की।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे को विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन की भी सराहना की।

इस अवसर पर यूपीसीए के निदेशक एवं डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने डीसीए द्वारा खिलाड़ियों के विकास हेतु चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी क्रिकेट आयोजनों की जानकारी भी दी। इसके साथ ही इस कोच कैंप में पास हुए कोच का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कोच पुलिस लाइन एकेडमी में क्रम से अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम में डीसीए जालौन के सचिव विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन, मुख्य कोच कपिल पांडे, कोच कमल सैनी, राजकुमार, आशीष कुमार, सागर यादव, ओमवीर, ग्राउंड्समैन रिक्की सिंह सहित डीसीए जालौन के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। समर कैंप में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस एवं आधुनिक क्रिकेट तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जिले की युवा प्रतिभाओं को अपने खेल को निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

Uttar Pradesh Divyangjan Scheme: 17 सितंबर 2026 को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण से लाभान्वित होंगे दिव्यांगजन

प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में भव्य आयोजन होंगे – राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा...

INS Sudarshini: Lokayan 26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत Barcelona पहुंचा

Lokayan 26 के तहत भारतीय नौसेना का वैश्विक समुद्री अभियान डेस्क। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य...

Rewa Accident: PM Narendra Modi ने मध्य प्रदेश हादसे में मृतकों के प्रति जताया शोक

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक पोस्ट में...

SIET Lucknow New Logo: ‘नई पहचान, नई उड़ान’ के साथ शिक्षा और तकनीक के संतुलन पर जोर

नए लोगो में ज्ञान, शांति, डिजिटल लर्निंग और सुदूर क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंच का संदेश लखनऊ। राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी), निशातगंज, लखनऊ में बुधवार को ‘नई पहचान, नई उड़ान’ थीम के साथ नवीन लोगो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने की। इस अवसर पर डॉ....

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.