/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया का बारीपुर हनुमान मंदिर: सिद्ध पीठ जहां आज भी पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं

Table of Content

देवरिया का प्रसिद्ध सिद्ध पीठ और चमत्कारी धाम

संजय मिश्र।

देवरिया। देवों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश का देवरिया जनपद अपनी धार्मिक और पौराणिक विरासत के लिए पूरे पूर्वांचल में जाना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में यहां घने जंगल हुआ करते थे जहां देवता तपस्या करने आते थे। इसी कारण इस क्षेत्र का नाम देवरिया पड़ा। आज भी जिले के कोने-कोने में स्थित मंदिर-मठ इस बात की गवाही देते हैं। इन्हीं में से एक है सोनू घाट-बरहज मार्ग पर स्थित बारीपुर हनुमान मंदिर, जहां हर भक्त की मुराद पूरी होने की मान्यता है।

जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर है सिद्ध पीठ

बारीपुर हनुमान मंदिर देवरिया जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोनू घाट से बरहज की तरफ जाने वाली सड़क से करीब सौ मीटर पश्चिम दिशा में यह भव्य मंदिर बना है। सिर्फ देवरिया ही नहीं, बल्कि कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज और बिहार के सीमावर्ती जिलों से भी श्रद्धालु यहां मत्था टेकने आते हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं, “यहां सुबह 5 बजे से ही भक्तों की कतार लग जाती है। वैसे तो सप्ताह के सातों दिन भीड़ रहती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को तो मेले जैसा माहौल हो जाता है। दूर-दराज से आए भक्त रात से ही मंदिर परिसर में डेरा डाल देते हैं।”

बैलगाड़ी वाली कथा से जुड़ा है इतिहास

इस मंदिर का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रोचक भी है। दरअसल यह मुख्य मंदिर भगवान श्री नारायण जी का है। मंदिर के इतिहास से जुड़ी कथा के अनुसार, कई दशक पहले कुछ लोग हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को बैलगाड़ी पर लादकर अपने गांव ले जा रहे थे। प्रतिमा को बहुत दूर से बनवाकर लाया गया था।

जैसे ही बैलगाड़ी बारीपुर पहुंची, बैल अचानक रुक गए। लोगों ने बहुत प्रयास किया, बैलों को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बैलगाड़ी टस से मस नहीं हुई। दो-तीन दिन तक लोग परेशान रहे।

इसी बीच पैकौली धाम की गद्दी के पूज्य पवहारी महाराज बारीपुर आए। उन्होंने बताया कि “तीन दिन से हनुमान जी यहीं अड़े हुए हैं। यहां श्री भगवान का मंदिर है और हनुमान जी भगवान को लांघकर आगे नहीं जाएंगे। ये यहीं विराजेंगे।”

तभी से हनुमान जी की प्रतिमा यहीं स्थापित कर दी गई। मुख्य मंदिर श्री नारायण भगवान का होने के बाद भी यह स्थान बारीपुर धाम हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

इस मंदिर की मान्यता यह है कि,यहां आने वाला कोई भी भक्त आज तक खाली हाथ नहीं लौटा। कलयुग में हनुमान जी को चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है, इसलिए भक्त मानते हैं कि वे साक्षात यहीं विराजकर सबकी सुनते हैं।

प्रशासन भी रहता है मुस्तैद

मंगलवार और शनिवार को भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद रहते हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पार्किंग और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सावन, नवरात्रि और हनुमान जयंती पर यहां लाखों की भीड़ जुटती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

7 thoughts on “देवरिया का बारीपुर हनुमान मंदिर: सिद्ध पीठ जहां आज भी पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.