TN

TotaRam News

What's Hot

NH-128B Four Lane Project: मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति

Table of Content

पूर्वांचल को बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी का परिणाम है कि पूर्वांचल की महत्वपूर्ण मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 128-बी (55.57 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि पूर्वांचल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

मंत्री ने इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में पूर्व में भी लगातार पत्राचार एवं उच्चस्तरीय वार्ताएं की जाती रही हैं तथा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रतीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूर्वांचल के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगी। इस मार्ग के फोरलेन बनने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

परियोजना के अंतर्गत कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और लोगों को निर्बाध परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।मंत्री श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मऊ, बलिया एवं आसपास के जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पूर्वांचल के विकास को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.