/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow News: होटल-रेस्त्रां में फायर सेफ्टी मानकों की जांच

Table of Content

LDA और फायर विभाग की संयुक्त कार्रवाई

लखनऊ। एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर में अभियान चलाकर होटल-रेस्त्रां में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान भवनों के स्वीकृत मानचित्र व फायर एनओसी के सापेक्ष स्थल पर निर्मित क्षेत्र व सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया गया। वहीं, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आरडब्ल्यूए (रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारियों के साथ अग्नि सुरक्षा के सम्बंध में बैठक की गयी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत शहर में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिये गये हैं। जिसके लिए एलडीए के प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी है। शनिवार को ज्वाइंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बहुमंजिला भवनों में संचालित होटलों व रेस़्त्रां में जांच की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने विभूति खण्ड स्थित होटल सैवी ग्रैंड, मधुरिमा एवं कम्फर्ट इन में निरीक्षण किया। वहीं, प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह की अगुवाई में टीम ने जेमिनी कॉन्टीनेंटल, चरन व रेजेंटा आदि होटलों में सुरक्षा मानकों की जांच की।

29 होटल मालिकों से मांगे गये दस्तावेज

इसी तरह प्रवर्तन जोन-5 में जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने टीम के साथ चिनहट में अयोध्या रोड व इंदिरा नगर में होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उपाध्यक्ष ने बताया कि 29 होटल मालिक/प्रबंधकों से स्वीकृत भवन मानचित्र व फायर एनओसी मांगी गयी है। ज्वाइंट टीम द्वारा स्थल निरीक्षण में अंकित किये गये बिन्दुओं का दस्तावेजों से मिलान कराया जाएगा। इसमें खामी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरडब्ल्यूए के साथ हुयी बैठक

एलडीए कार्यालय के कमेटी हॉल में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इसमें अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, उप सचिव माधवेश कुमार, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे। इसमें आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा फायर एनओसी व अन्य सुरक्षा उपायों के सम्बंध में अपनी मांगे रखी गयीं। इस पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि सभी इमारतों में सुरक्षा ऑडिट व मॉकड्रिल करवायी जाएगी। इसके अलावा जिन अपार्टमेंट में प्रमाण पत्र नहीं दिये गये हैं, उन्हें शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा को लेकर जो भी कदम उठाये जाने हैं, आरडब्ल्यूए के सहयोग के साथ उसे सुनिश्चित कराया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.