TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ बिजली आपूर्ति समीक्षा: सुरेश कुमार खन्ना ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Table of Content

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नैमिषारण्य वीवीआईपी गेस्ट हाउस में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद में विद्युत आपूर्ति, शिकायतों के निस्तारण तथा विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला, विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार, विधायक पूरब ओ0पी0 श्रीवास्तव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी विसाख जी, मुख्य विकास अधिकारी तथा चारों जोनों के मुख्य अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बिजली आमजन से सीधे जुड़ी हुई एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सेवा है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ प्रत्येक उपभोक्ता तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को निर्धारित मानकों के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है और अन्य जनपदों के लिए रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा राजस्व हानि रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वे आमजन की समस्याओं का प्रतिबिंब हैं, इसलिए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई कि कई स्थानों पर जूनियर इंजीनियर (जेई) फोन नहीं उठाते हैं, जिससे समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब होता है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री खन्ना ने निर्देश दिए कि सभी जेई अपने मोबाइल फोन में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के नंबर अनिवार्य रूप से सेव करें तथा उनका फोन हर हाल में रिसीव करें। यदि किसी कारणवश कॉल नहीं उठा पाते हैं तो बैक कॉल कर समस्या की जानकारी प्राप्त करें और उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं संवाद व्यवस्था मजबूत होना आवश्यक है।

बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। गलत एस्टीमेट तैयार करने तथा पोल स्थापना में अनियमितता संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने जानकीपुरम क्षेत्र के संबंधित जेई को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन एवं चार्जिंग स्टेशन को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विद्युत विभाग एक आपातकालीन सेवा है और इसकी उपलब्धता एवं कार्यकुशलता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा ऐसी कार्यप्रणाली विकसित की जाए जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.