TN

TotaRam News

What's Hot

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

Table of Content

युवा संगम पर चर्चा

Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के एक अंग के रूप में तेलंगाना का दौरा कर रहा है।

इससे पहले, 25 मई 2026 को, छात्र प्रतिनिधिमंडल का तेलंगाना यात्रा के मेजबान संस्थान, वारंगल के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्साहपूर्ण तरीके से स्वागत किया गया, यह राज्य भर में उनकी गहन शिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक रहा। इस संवाद के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। प्रतिनिधियों ने युवा संगम यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और सम्मान एवं स्मृति के प्रतीक के रूप में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस संवाद से प्रतिभागियों को भारत की विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और एकता की भावना की गहरी समझ प्राप्त हुई।

एनआईटी वारंगल और टी-हब का दौरा, मेघालय छात्रों को मिला नवाचार का अनुभव

छात्र प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के प्रमुख सांस्कृतिक, शैक्षिक और नवाचार केंद्रों का दौरा किया, जिनमें हुसैन सागर झील, स्टैचू ऑफ इक्वेलिटी, रामप्पा मंदिर, वारंगल किला, भद्रकाली मंदिर और हजार स्तंभ मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थल शामिल हैं। इस दौरे से उन्हें राज्य की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विकास पहलों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने कान्हा शांति वनम और टी-हब का भी दौरा किया, जहां उन्हें समग्र स्वास्थ्य संबंधी प्रथाओं और भारत के बढ़ते नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराया गया।

एनआईटी वारंगल में उन्होंने अनुसंधान और नवाचार सुविधाओं का अवलोकन किया, पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने वाले वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और 30 मई, 2026 को समापन कार्यक्रम में भाग लिया, जो युवा संगम यात्रा के दौरान उनके सीखने के अनुभवों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परिणति का प्रतीक था। छात्र प्रतिनिधिमंडल 31 मई, 2026 को मेघालय के लिए रवाना हुआ।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया युवा संगम चरण-4, गहन शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और भावनात्मक एकीकरण को मजबूत करने का प्रयास करता है। यह पहल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को एक साथ लाती है, जिससे भारत की विविधता, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और राष्ट्र निर्माण की साझा आकांक्षाओं की गहरी समझ विकसित करने के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.