TN

TotaRam News

What's Hot

UP Board 2026: मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को लखनऊ में किया सम्मानित, 1,682 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Table of Content

सफलता अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है : मंत्री गुलाब देवी

लखनऊ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लाखों परीक्षार्थियों के बीच उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

मंत्री गुलाब देवी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय का सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति अटूट संकल्प सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर उसके अनुरूप तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए।

गुलाब देवी ने अभिभावकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों के पीछे माता-पिता के त्याग, संघर्ष और समर्पण का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार अपनाने, उनकी गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखने तथा मोबाइल और तकनीक के सदुपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता यदि बच्चों के मित्र बनेंगे तो बच्चे अपनी समस्याएं और भावनाएं खुलकर साझा कर सकेंगे।

उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से भी विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च है और शिक्षक का आचरण, व्यवहार एवं कार्यशैली विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर गहरा प्रभाव डालती है। शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए।

मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में माध्यमिक शिक्षा विभाग निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शुचितापूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न हुई। पूरे प्रदेश में कहीं भी प्रश्नपत्र लीक होने अथवा समय से पूर्व खोले जाने की घटना नहीं हुई, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय, सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब की स्थापना की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समारोह में विभिन्न बोर्डों के 223 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि जनपद स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 1,459 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इस प्रकार कुल 1,682 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

अंत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपनी इस उपलब्धि को जीवन का अंतिम लक्ष्य न मानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में लें तथा निरंतर परिश्रम कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.