TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में 91 प्राध्यापकों का ऑनलाइन ट्रांसफर

Table of Content

योगी सरकार ने जारी किए आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, सुशासन और तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाते हुए शुक्रवार को 91 प्राध्यापकों के तबादले संपन्न किए गए।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक प्रोफेसर, सह-प्रोफेसर तथा प्रोफेसर संवर्ग के कुल 91 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था से मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हुई है तथा योग्य शिक्षकों को निर्धारित नियमों एवं मेरिट के आधार पर निष्पक्ष अवसर प्राप्त हुआ है।

स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया और पात्र आवेदनों को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई। सॉफ्टवेयर आधारित प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित शिक्षकों को उनके स्थानांतरण की सूचना एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न हुई। मंत्री उपाध्याय ने इस सफल व्यवस्था के लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बी.एल. शर्मा, एनआईसी तथा विभाग की तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन की सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.