TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ नौसेना शौर्य वाटिका: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण तैयारियों का लिया जायजा

Table of Content

नौसेना संग्रहालय लखनऊ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा – जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज देर शाम सीजीसीटी लखनऊ में निर्माणाधीन नौसेना सौर्य संग्राहालय (नौसेना सौर्य वाटिका) के लोकार्पण के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस संग्रहालय को 30 मई, 2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि संग्रहालय का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जानकारी प्राप्त की।

पर्यटन मंत्री ने नौसेना शौर्य संग्रहालय स्थल जाकर विधिवत स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा नौसेना सौर्य वाटिका एक पार्क नहीं है बल्कि यह हमारी सेना के बहादुर सेनानियों को श्रद्धान्जलि देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह राजधानी वासियों के लिए राज्य सरकार का एक तोहफा है। आगन्तुक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे। गोमती पोत लखनऊ की पहचान बनेगा साथ ही एक पर्यटन केन्द्र के रूप में दर्शकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने संग्रहालय के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि इस नौसेना शौर्य वाटिका का निर्माण भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। यह पार्क हमारे समुद्र की रक्षा करने वाली नौसेना की वीरता, शक्ति, पराक्रम और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। भारतीय नौसेना पोत गोमती 28 मई, 2022 को राष्ट्र की 34 वर्षों के गौरवशाली सेवा के बाद रिटायर हो गई थी। पार्क में घूमते हुए दर्शकों वास्तविक नौसैनिक यन्त्र दिखाई देंगे, जिसमें से कुछ भारतीय नौसेना पोत गोमती से संबंधित हैं। यहां दर्शायी गई हर वस्तु समुद्र में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलू को दर्शाती है।

इस परियोजना हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2366.92 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। पूर्व स्वीकृति परियोजना 2366.92 लाख रु0 के अंतर्गत प्रथम खण्ड में ओपेन म्यूजियम हेतु 939.76 लाख रु0 एवं द्वितीय खण्ड में इण्टरप्रिटेशन सेन्टर हेतु 1427.16 लाख रु0 की धनराशि सम्मिलित थी। नवीन ड्राइंग/डिजाइन एवं प्रथम फेज के कार्यों को सम्मिलित करते हुए 2366.92 लाख रुपये की धनराशि का संसोधित आगणन कराया गया जिस पर पीएफएडी द्वारा 2317.95 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में ओपन एयर म्यूजियम में टीयू-142 विमान की स्थापना एवं क्यूरेशन कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि का प्राविधान किया गया है।

भारतीय नौसेना की गोमती पोत पर विभिन्न उपकरण स्थापित किये गये हैं उनमें लंगर एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ़-101 लॉन्चर विथ आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल जहाज को प्रोपेलर आदि शामिल हैं। लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय में क्यूरेशन कार्य तथा लखनऊ स्थित शौर्य वाटिका ओपन एयर म्यूजियम में टीयू-142 विमान और एसके-42बी हेलीकॉप्टर को स्थानान्तरित कर संग्रहालय में स्थापित किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक पर्यटन वेदपति मिश्रा, प्रबन्ध निदेशक यूपीपीसीएल संतोष कुमार सिंह, जिलाधिकारी लखनऊ विषाख जी, नौसेना की ओर से कोमोडोर एस. दुरई बाबू उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.