TN

TotaRam News

What's Hot

असीम अरुण ने कहा- वित्तीय समावेशन से मजबूत होगा महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास

Table of Content

Asim Arun on Women Empowerment: Rural Women Financial Inclusion Key to Inclusive Development in Uttar Pradesh

लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं का वित्तीय समावेशन महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाता है, तो समाज में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बल मिलता है।

उन्होंने यह विचार लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल मरक्योर में लाल सखी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रामीण महिला उद्यमियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर स्टॉकहोल्डिंग के एमडी एवं सीईओ अतुल सक्सेना की उपस्थिति में संस्था की “धृति शक्ति” इम्पैक्ट रिपोर्ट का विमोचन किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि किस प्रकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण तथा सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि लाल सखी फाउंडेशन ने समुदाय को संगठित करने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा क्षमता निर्माण के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश के कमजोर वर्गों की महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। लाल सखी फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक प्रीति जांगड़ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी भागीदारों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.