TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर उर्वरक उपलब्धता: यूरिया, डीएपी, एनपीके की पर्याप्त आपूर्ति और पारदर्शी वितरण व्यवस्था

Table of Content

किसानों से संतुलित मात्रा में उर्वरक क्रय करने और पहले से अधिक भंडारण न करने की अपील

लखनऊ। प्रदेश सरकार किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार रासायनिक उर्वरकों को उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है। इसी के दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों के लिये अनुदान पर सभी प्रकार के उर्वरकों को पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों की आवश्यकता अनुसार रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के सक्रिय सहयोग से प्रचुर मात्रा में उर्वरकों की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।
वर्तमान में प्रदेश में 13.28 लाख मी०टन यूरिया, 05.23 लाख मी०टन डी०ए०पी०, 04.81 लाख मी०टन एन०पी०के०, 03.69 लाख मी०टन एस०एस०पी० एवं 0.93 लाख मी०टन एम०ओ०पी० को मिलाकर कुल 27.94 लाख मी०टन उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 3.13 लाख मी०टन अधिक है। आगामी खरीफ फसलों की माँग के अनुसार भारत सरकार द्वारा लगातार आवंटन करते हुए उर्वरकों की निरन्तर आपूर्ति की जा रही है।
कतिपय अराजक तत्वों द्वारा अनुदानित उर्वरक का प्रयोग, कृषि के अतिरिक्त अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है, जबकि अनुदानित उर्वरक, किसानों के लिये खेती में प्रयोग हेतु अनुदानित दर पर बाजार में उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार अनुदान का लाभ, जो किसानों को मिलना चाहिए उसके दुरुपयोग होने की सम्भावना रहती है। अनुदानित उर्वरक का दुरुपयोग रोकने के लिये शासन द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि उर्वरकों का विक्रय किसान पहचान पत्र (फार्मर आई०डी०) उपलब्ध कराने वाले कृषकों को उनकी जोत सम्बन्धी अभिलेखों के आधार पर ही किया जाय। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित उर्वरकों यथा यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के०, एम०ओ०पी० एवं एस०एस०पी० के साथ किसी अन्य निवेश की टैगिंग को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से यह विशेष अपील की गई है कि उर्वरकों का सुगमतापूर्वक क्रय करने के लिये फार्मर आई०डी० के साथ विक्रय केन्द्रों पर पहुँच कर अपनी बोई गई फसल के लिये कृषि वैज्ञानिकों द्वारा संस्तुत उर्वरकों की मात्रा के अनुसार संतुलित मात्रा में प्रयोग करें। कृषि भूमि/खतौनी के आधार पर फसल की अवस्था एवं आवश्यकता के अनुसार अधिकतम डी०ए०पी० 5 बोरी तथा यूरिया 7 बोरी प्रति हेक्टेयर की मात्रा का ही क्रय किया जाये। इसके साथ ही प्रदेश में प्रचुर मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता के दृष्टिगत किसानों हेतु सलाह है कि वह उर्वरकों का अत्यधिक क्रय एवं उनके अनावश्यक प्रयोग से बचें। उर्वरक का प्रयोग करने के समय से पूर्व उर्वरकों की अत्यधिक खरीद तथा भण्डारण नहीं करें, क्योंकि हवा व नमी आदि के सम्पर्क में आने पर उर्वरक की क्षमता में क्षरण होने लगता है। इसलिये किसान अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें।
प्रदेश के समस्त जिलों में निगरानी समितियों का गठन कर रासायनिक उर्वरकों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उर्वरकों के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी आदि के सम्बन्ध में छापेमारी सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही भी निरंतर सुनिश्चित करायी जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.