TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इस आशय के निर्देश जारी किये गये है कि प्रदेश के उन सभी जनजातीय एवं विमुक्त समुदायों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा, जिन्हें पहले ही मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है ।

यह कदम मिशन की ‘सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास’ थीम के अंतर्गत उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री जी का मानना है कि केवल घर उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है। इन परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। इस पहल के दायरे में मुख्य रूप से बुक्सा, सहरिया थारू, गोंड, चेरो, कोल एवं अन्य विमुक्त जातियों को जोड़ा जा रहा है।

मिशन मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के ‘उपायुक्त स्वतः रोजगार’ को पत्र लिखकर इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं । निर्देशो मे कहा गया है कि जिलों में ऐसे परिवारों की तत्काल पहचान की जाए, जिन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत आवास तो मिल गया है, लेकिन वे अभी तक किसी समूह का हिस्सा नहीं हैं । चिन्हित किए गए सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से आच्छादित किया जाए ताकि उन्हें मिशन के अन्य लाभ मिल सकें । यदि कोई लाभार्थी पहले से ही किसी समूह से जुड़ा हुआ है, तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत मुख्यालय को भेजे जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि मिशन का लक्ष्य इन समुदायों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाते हुए उनके जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है । यह कदम न केवल इन समुदायों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि ग्रामीण उत्तर प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक समानता की दिशा में एक बड़ा बदलाव भी लाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.