TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Health Camp: पुरनिया गांव में स्वास्थ्य टीम ने किया घर-घर सर्वे और दवा वितरण

Table of Content

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर एलकेएस कॉलोनी, पुरनिया गांव क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे और स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार एवं उनकी टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया।

CMO निर्देश पर पुरनिया गांव में 9 से 16 मई तक स्वास्थ्य सर्वे, बुखार के मरीजों की निगरानी बढ़ी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में 100 घरों का सर्वे किया, जिसमें दो लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही क्षेत्र में 200 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित 20 व्यक्तियों के नामों की भी टीम ने जांच की, जिनमें सभी व्यक्ति स्वस्थ पाए गए। इससे पहले 9 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी एवं नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की टीम ने एलकेएस कॉलोनी, पुरनिया गांव में 40 घरों का सर्वे किया था। उस दौरान तीन लोग बुखार से पीड़ित मिले थे, जिन्हें दवा उपलब्ध कराने के साथ ओआरएस पैकेट वितरित किए गए और स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

11 मई से 15 मई 2026 तक क्षेत्रीय एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण और सर्वे किया गया। इस दौरान लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।इसके अलावा 16 मई 2026 को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी, क्षेत्रीय एएनएम और आशा बहुओं ने क्षेत्र में 68 घरों का सर्वे किया। टीम ने लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किए तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.