TN

TotaRam News

What's Hot

आईसीएआर ईएफसी बैठक 2026: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कार्यक्रमों और इंटीग्रेटेड फार्मिंग की समीक्षा की

Table of Content

Totaram news. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी (EFC) से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज 12, सफदरजंग रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक तथा डेयर सचिव डॉ एम एल जाट ने केंद्रीय कृषि मंत्री को देशभर में आईसीएआर के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने भविष्य की कार्ययोजना से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया तथा बताया कि भारतीय कृषि एवं किसान बहनों-भाइयों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए परिषद किस प्रकार कार्य कर रही है।
बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि देश की बड़ी आबादी की जीविका का प्रमुख साधन है और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सम्पूर्ण कोशिश और ऊर्जा इस दिशा में केंद्रित होनी चाहिए कि भारतीय कृषि को अधिक उत्पादक, कम लागत वाली तथा लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसान बहन-भाइयों को इसे व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा सतत कृषि (सस्टेनेबल फार्मिंग) को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक कृषि आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत सहित विश्वभर में जलवायु परिवर्तन की समस्या अब प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगी है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यों की कृषि-जलवायु (एग्रो-क्लाइमेटिक) परिस्थितियों के अनुरूप राज्यवार कृषि रोडमैप तैयार करने की दिशा में राज्यों की सहमति से तेजी से कार्य किया जाए।
अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम एवं राजस्थान जैसे राज्यों के अनुरोध पर इस दिशा में कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही इन राज्यों का स्वतंत्र कृषि रोडमैप तैयार किया जाएगा। आईसीएआर की कार्ययोजना पर संतोष प्रकट करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने और अधिक ऊर्जा और उत्साह से अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए जिससे समयपूर्व लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA News: इंदिरा नगर में 6 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, मोहनलालगंज में अवैध भवन तोड़े गए

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-5 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ। LDA ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में 02 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। एलडीए...

LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सफल आवेदकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित लखनऊ। LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा ने शिव प्रताप सिंह को सीतापुर रोड पर आवासीय भूखण्ड आवंटित किया था। किन्हीं कारणों से वह निर्धारित समय पर सम्पत्ति के मूल्य का भुगतान...

INS Sagardhwani Malaysia Visit: भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी के बीच समुद्री सहयोग पर चर्चा

Totaram news. भारतीय नौसेना का समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत, आईएनएस सागरध्वनि, रॉयल मलेशियन नौसेना के साथ सफल समन्वय के बाद 15 मई 2026 को पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना हुआ। इस समन्वय के दौरान दोनों पक्षों के बीच पेशेवर और वैज्ञानिक स्तर पर सार्थक बातचीत हुई। दोनों पक्षों के कर्मियों ने आधुनिक जलवैज्ञानिक पद्धतियों, समुद्री...

Amit Shah Gujarat Visit: गांधीनगर में मधुर डेयरी यूनिट-2 का उद्घाटन

डेयरी किसानों और सहकारी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा Totaram news. अमित शाह 17 मई को गुजरात के गांधीनगर स्थित दशेला में मधुर डेयरी यूनिट-2 स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। नई डेयरी...

UP BC Sakhi Program: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार की बीसी सखी योजना

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव-गांव तक पहुंच रही बैंकिंग सेवाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित “बीसी सखी कार्यक्रम” आज सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.