/ Nov 28, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Lucknow Bulldozer Action: चिनहट में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, सैरपुर में निर्माण सील

Table of Content

चिनहट में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त,

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में अभियान चलाकर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, सैरपुर में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में अभियान चलाया गया। इस दौरान हसनेन खान प्रॉपर्टीज, विजय यादव, प्रदीप व अन्य द्वारा लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के अल्लूनगर डिगुरिया, मथुरा विहार व रैथा रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान रामेश्वर यादव, अजय गुप्ता, मोहम्मद आकिब रईस व अन्य द्वारा एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 03 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow FSDA Action: दवाओं की कीमतें सार्वजनिक नहीं करने पर 9 अस्पताल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज और शेखर समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की कार्रवाई लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के...

UP Ration Distribution: यूपी में राशन दुकानों की सप्ताह में तीन दिन जांच करेंगे जिला पूर्ति अधिकारी, मंत्री मनोज पाण्डेय के निर्देश

कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला पूर्ति अधिकारी सप्ताह के कार्य दिवसों में कम से कम तीन दिन खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर दुकानों पर जाकर वितरण व्यवस्था...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, गोरखपुर में आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के 6 जिलों की बैठक

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जायेगा ‘ईएलसी दिवस’ गोरखपुर /लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को...

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, आगरा में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

दीवान-ए-आम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर तकनीक से जीवंत होगा सीकरी का गौरवशाली इतिहास आगरा। ताजनगरी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशी-विदेशी सैलानियों के रात्रि प्रवास (नाइट स्टे) को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्मारक...

गांव की चौपाल से ऐतिहासिक मंदिरों तक, भीतरगांव में छात्रों ने अनुभवों से सीखी ग्रामीण संस्कृति

भीतरगांव में विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण पर्यटन और लोकसंस्कृति का रंग लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश में पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है। सरकार की कोशिश है कि पर्यटक किसी पर्यटन स्थल पर पहुंचने के साथ उसके आसपास के गांवों की संस्कृति, खानपान, खेती-किसानी और पारंपरिक हुनर को भी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.