/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Minister AK Sharma Jaunpur Visit: आपदा प्रबंधन टीम को किया अलर्ट

Table of Content

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जनपद जौनपुर के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण भवन पहुंचकर शासन-प्रशासन, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की स्थिति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि बीते दो दिनों में आए आंधी-तूफान का जिले में व्यापक प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली के खंभों एवं ट्रांसमिशन लाइनों को क्षति पहुंची है, जिसे संबंधित विभागों द्वारा लगातार ठीक कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंधी, तूफान, बारिश एवं ओलावृष्टि के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले से तैयार रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी मजबूत होने पर आपदा के समय नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए सभी विभाग पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां कहीं कूड़ा-करकट, जलभराव या क्षतिग्रस्त सड़कें हों, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.