/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी केंद्र सरकार- शिवराज सिंह चौहान

Table of Content

हरित क्रांति के अग्रदूत पंजाब के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का भरोसा

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भगवंत मान के साथ पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस उच्चस्तरीय चर्चा में धान की मिलिंग में आ रही समस्याओं, फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा तिलहन, दलहन, कॉटन और बागवानी मिशनों के जरिए कृषि के सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी वह भारत का अन्न भंडार बना हुआ है। उन्होंने पंजाब के किसानों के राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में योगदान की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार कृषि से संबंधित सभी मिशनों में राज्य को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार कृषि और जल संरक्षण से संबंधित सभी पहलों में पंजाब को हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कपास, दलहन, तिलहन और बागवानी मिशनों और अन्य योजनाओं का लाभ पंजाब की कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों के कल्याण के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार मिलकर राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि के सतत विकास के लिए कार्य करेंगी। पंजाब की उपजाऊ भूमि में अपार कृषि क्षमता है, लेकिन साथ ही जल संरक्षण और टिकाऊ खेती पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम पंजाब के साथ मिलकर कार्य करेंगे ताकि किसानों को फसल विविधीकरण में नुकसान न हो, जल संसाधनों की रक्षा हो, मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर बने और कृषि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बने। इसके साथ ही श्री चौहान ने कहा कि देश में उर्वरकों की कमी नहीं है लेकिन मृदा का संतुलन बनाए रखने के लिए उर्वरकों के संतुलित उपयोग जरुरी है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब वर्तमान सीजन के लिए निर्धारित गेहूं खरीद लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। उन्होंने कहा, पंजाब 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करेगा और खाद्यान्न उत्पादन में देश का नेतृत्व जारी रखेगा। पंजाब द्वारा अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कृषि, सिंचाई और किसान कल्याण मिशनों के माध्यम से राज्य को सहयोग देती रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा केन्द्रीय सीड कमेटी में पंजाब के सदस्य को रखने के प्रस्ताव पर भी विचार करने के लिए आश्वासन दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.