लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
