TN

TotaRam News

What's Hot

Mulayam Singh Yadav के बेटे Prateek Yadav का निधन

Table of Content

Akhilesh Yadav बोले- Prateek के सपने बड़े थे, उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

लखनऊ। Prateek Yadav के निधन की खबर से Mulayam Singh Yadav के परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। Akhilesh Yadav ने कहा कि प्रतीक जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि आगे जो भी निर्णय होगा, वह परिवार की इच्छा और सहमति के अनुसार लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले ही मेरी उससे मुलाकात हुई थी। तब मैंने उसे अपनी सेहत का ध्यान रखने और कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। कई बार आर्थिक नुकसान इंसान को अंदर से तोड़ देता है। आज वह हमारे बीच नहीं है। परिवार जो फैसला करेगा, हम उसी के साथ खड़े रहेंगे।”

परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। वह बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति थे। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन वर्ष 2022 में हुआ था। अपर्णा यादव वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं और वर्ष 2011 में यादव परिवार की बहू बनी थीं।

करीब 38 वर्षीय प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति बेहद सजग माने जाते थे और लखनऊ में अपना जिम चलाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार, करीबी समर्थकों और राजनीतिक जगत में गहरा दुख है। Yogi Adityanath ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में मातम का माहौल है। भाई के निधन से Akhilesh Yadav भी गहरे सदमे में बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और जांच एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.