TN

TotaRam News

What's Hot

Census 2027: लखनऊ CMO डॉ. एन.बी. सिंह ने ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरूआत

Table of Content

जनगणना 2027 के लिए लखनऊ में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू

लखनऊ। जनगणना-2027 के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रस्तुत की। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई इस बैठक में SGPGI, KGMU, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सभी जिला अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जनगणना हेतु नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 के लिए 7 मई 2026 से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आमजन तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुँचाने और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामित नोडल अधिकारियों की सूचना निर्धारित गूगल लिंक पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनगणना कार्य को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह को सह-नोडल तथा जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी को नोडल नामित किया गया है। बैठक में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने कथित मास्टरमाइंड P.V. Kulkarni को पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली। देशभर में चर्चा में रहे NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, कुलकर्णी पुणे में केमिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में कार्यरत था और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था,...

CWG 2026 Preparation India: ग्लासगो खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी...

Yogi Government Relief Scheme: लखीमपुर खीरी में आपदा पीड़ित परिवार को मिला सहारा

सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो...

LDA Green Corridor Phase 4: वेलनेस सिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना का निरीक्षण कर दिये निर्देश लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नयी रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के 04 मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से...

LDA Lucknow Bulldozer Action: चिनहट में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, सैरपुर में निर्माण सील

चिनहट में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में अभियान चलाकर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, सैरपुर में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.