TN

TotaRam News

What's Hot

नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन 2026: नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री करेंगे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन

Table of Content

Delhi International Ophthalmology Conference 2026

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) का नेत्र रोग विभाग अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी के सहयोग से 9 और 10 मई, 2026 को दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय नेत्र रोग अनुसंधान सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी – सशस्त्र बल नेत्र रोग अद्यतन (एआईओएस-एएफओयू 2026) नामक इस दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव उपस्थित रहेंगे, जो इस आयोजन के राष्ट्रीय महत्व और त्रि-सेवा स्वरूप को दर्शाता है।

एम्स, PGI और प्रमुख संस्थानों के डॉक्टर करेंगे भागीदारी

इस आयोजन में देश भर के लगभग 200 प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ और सैन्य क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एक साथ आएंगे। इसमें नेत्र विज्ञान विषय को व्यापक रूप से शामिल किया जाएगा, जिसमें सभी प्रमुख उप-विशेषज्ञताओं में नवीनतम प्रगति को भी शामिल किया जाएगा। एम्स, नई दिल्ली; पीजीआई, चंडीगढ़; एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान, हैदराबाद; शंकर नेत्रालय, चेन्नई; अरविंद आई केयर सिस्टम और अन्य संस्थानों से 100 से अधिक प्रतिष्ठित संकाय सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम में दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ भी भाग लेंगे – ब्रिटेन के नॉटिंघम विश्वविद्यालय में नेत्र विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और प्रोफेसर प्रो. हरमिंदर सिंह दुआ और सिंगापुर के टैन टॉक सेंग अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार नेत्र रोग विशेषज्ञ और क्लिनिशियन शोधकर्ता डॉ. कॉलिन सियांग हुई टैन। प्रो. हरमिंदर सिंह दुआ रासायनिक नेत्र क्षति पर अपने अग्रणी शोध और कॉर्नियल संरचना में क्रांतिकारी योगदान देने वाली दुआ परत की खोज के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं। डॉ. कॉलिन सियांग हुई टैन नेशनल हेल्थकेयर ग्रुप आई इंस्टीट्यूट में फंडस इमेज रीडिंग सेंटर के प्रमुख हैं और रेटिनल इमेजिंग, डायबिटिक रेटिनोपैथी और एआई-आधारित नेत्र निदान में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
यह सम्मेलन देशभर के युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और साथ ही इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से सीखने के लिए एक प्रेरणादायक मंच के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य नेत्र विज्ञान में सार्थक नागरिक-सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने कथित मास्टरमाइंड P.V. Kulkarni को पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली। देशभर में चर्चा में रहे NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, कुलकर्णी पुणे में केमिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में कार्यरत था और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था,...

CWG 2026 Preparation India: ग्लासगो खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी...

Yogi Government Relief Scheme: लखीमपुर खीरी में आपदा पीड़ित परिवार को मिला सहारा

सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो...

LDA Green Corridor Phase 4: वेलनेस सिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना का निरीक्षण कर दिये निर्देश लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नयी रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के 04 मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से...

LDA Lucknow Bulldozer Action: चिनहट में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, सैरपुर में निर्माण सील

चिनहट में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में अभियान चलाकर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, सैरपुर में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.