/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

घरेलू कामगार से विधायक तक: कलिता माझी की जीत ने रचा इतिहास

Table of Content

कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष ने बदल दी किस्मत, ऑसग्राम सीट पर दर्ज की शानदार जीत

डेस्क। लोग सच ही कहते हैं कि किसी की मेहनत कभी खाली नहीं जाती, अगर प्रयास मन से किया जाए। लगन और परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ करिश्मा दिखाया है पश्चिम बंगाल के ऑसग्राम विधानसभा से कलिता माझी ने। यह खबर किसी फिल्मी कहानी जैसी लग सकती है, जहां कल तक जो हाथ दूसरों के घरों में बर्तन और फर्श साफ करते थे, आज वही हाथ जनता ने अपने भविष्य की कमान और भरोसे की चाबी सौंप दी है। इस बदलाव की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि भावनाओं से भी भरी हुई है—संघर्ष, उम्मीद और जीत का एक जीवंत उदाहरण।

पश्चिम बंगाल की ऑसग्राम (एससी) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कलिता माझी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्यामा प्रसन्ना लाहिरी को 12,535 वोटों के अंतर से पराजित किया। कलिता माझी को कुल 1,07,692 वोट मिले, जिसके साथ उन्होंने इस सीट पर कब्जा जमाया। कलिता माझी की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष और लगन की मिसाल भी मानी जा रही है। कभी घरेलू कामगार के रूप में 3–4 घरों में साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम करने वाली कलिता अपनी मेहनत से आज विधानसभा तक पहुंच गई हैं। उनकी मासिक आय पहले लगभग 2,500 रुपये थी, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

पिछले एक दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय कलिता माझी ने अपने सफर की शुरुआत बूथ-स्तर की कार्यकर्ता के रूप में की थी। वे पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की उम्मीदवार थीं, हालांकि उस समय उन्हें करीब 41% वोट मिलने के बावजूद लगभग 12,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बावजूद उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने पैदल घर-घर जाकर प्रचार किया और जनता से सीधा जुड़ाव बनाया, जिसका परिणाम इस चुनाव में उनकी बड़ी जीत के रूप में सामने आया। उनकी यह सफलता एक बार फिर इस बात को दर्शाती है कि निरंतर मेहनत, लगन और जनता से जुड़ाव राजनीतिक जीवन में बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.