TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विस्तार की दिशा में एक और कदम

Table of Content

अमरदीप विश्वविद्यालय, फिरोजाबाद की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट, फिरोजाबाद को अमरदीप विश्वविद्यालय, फिरोजाबाद की स्थापना हेतु आशय पत्र (Letter of Intent) निर्गत किया गया है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि योगी सरकार का लक्ष्य उच्च शिक्षा को अंतिम पायदान तक सरल, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक जिले में उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार हो, जिससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 एवं उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना) नियमावली, 2021 के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की जाती है। समिति की संस्तुति के आधार पर ही आशय पत्र निर्गत किया जाता है।उच्च शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि उच्च स्तरीय समिति की बैठक दिनांक 29 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुई थी, जिसमें फिरोजाबाद जनपद के ग्राम पचवान स्थित 20.08 एकड़ भूमि पर अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए आशय पत्र निर्गत करने की संस्तुति की गई।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना की प्रक्रिया के तहत संबंधित संस्था के पास न्यूनतम 20 एकड़ भूमि का प्रावधान अनिवार्य है, जिसे अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूर्ण किया गया है। समिति की संस्तुति के उपरांत सरकार द्वारा आशय पत्र जारी किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय स्थापना की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी।
इसके साथ ही सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने मंत्री आवास पर नोएडा में एक अन्य प्रतिष्ठित समूह द्वारा प्रस्तावित मेट्रो विश्वविद्यालय को संचालन हेतु आवश्यक अनुमति पत्र (LOP) प्रदान किया है, जिससे राज्य में उच्च शिक्षा के निजी क्षेत्र में विस्तार को और गति मिली है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.