TN

TotaRam News

What's Hot

आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव की खबरें भ्रामक

Table of Content

आधार कार्ड में कोई बदलाव नहीं: सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

डेस्क। हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ऐसी खबरें और पोस्ट प्रसारित हो रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि वर्ष के अंत तक आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव कर केवल एक फोटो और एक क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है। यह सही नहीं है। इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है। इस तरह के समाचार और सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के डिजाइन में बदलाव से जुड़ी सभी खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। रविवार को सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन रिपोर्टों में आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव का दावा किया जा रहा था, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। सरकार ने कहा कि आधार को केवल फोटो और क्यूआर कोड वाले छोटे फॉर्मेट में बदलने का कोई भी प्रस्ताव न तो विचाराधीन है और न ही इस पर कोई काम चल रहा है।

आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों को नजरअंदाज करें और यूआईडीएआई द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और पीआईबी के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्तियों के द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें। मीडिया को भी ऐसी जानकारी को बढ़ावा न देने की सलाह दी जाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Kerala New Government 2026: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

यूडीएफ गठबंधन की जीत के बाद वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री Totaram. news. केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लगभग दो हफ्ते बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है। यूडीएफ (United Democratic Front) गठबंधन ने बहुमत हासिल करने के बाद अपनी सरकार बना ली है, और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के...

लखनऊ में SDRF गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर: बाढ़ पूर्व तैयारी और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास

लखनऊ। राजधानी स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बाढ़ पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ कर्मियों के लिए विशेष “गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर” आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जल आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। शिविर के दौरान स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ...

Deoria Salempur Accident: नदावर पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

संजय मिश्र। देवरिया। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नदावर पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार...

Sanatan Dharma Explained: सनातन धर्म का इतिहास, दर्शन और महत्व

हृदयनारायण दीक्षित। लखनऊ। तमिलनाडु की राजनीति में सनातन धर्म को समाप्त करने की मांग की गई है। उदयनिधि स्टालिन ने पिछले सप्ताह सदन में कहा है कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। डीएमके के अन्य नेताओं ने भी सनातन परंपरा की निन्दा की है। जान पड़ता है कि तमिलनाडु की राजनीति में सनातन...

Purushottam Maas 2026: अधिकमास की तारीख, पूजा विधि, दान और मांगलिक कार्य नियम

Totaram.news. हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में Jyestha Maas के दौरान Adhik Maas पड़ रहा है। यह विशेष मास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। धार्मिक परंपराओं में इसे पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहा जाता है। अधिकमास आने के कारण इस बार ज्येष्ठ मास की अवधि सामान्य से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.