/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव, 57 अभ्यर्थी चयनित

Table of Content

लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार अवसर में डेनसो हरियाणा प्रा. लि. द्वारा गुरुग्राम, हरियाणा स्थित इकाई के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने का आग्रह किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को समय पर ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस ड्राइव में कुल 122 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रथम वर्ष में अधिकतम 22,055 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें बी.वोक कोर्स करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके कौशल विकास एवं करियर उन्नति को बल मिलेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में अनुदेशक मकबूल कादिर, जेड रहमान तथा ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.