TN

TotaRam News

What's Hot

गंगा एक्सप्रेसवे: नए उत्तर प्रदेश की तेज़ रफ्तार का प्रतीक

Table of Content

लखनऊ। 29 अप्रैल 2026 का दिन प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तेज़ रफ्तार, सशक्त सोच और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास की अभूतपूर्व गति हासिल की है। आज प्रदेश एक्सप्रेसवे नेटवर्क के मामले में देश में अग्रणी बन रहा है, और गंगा एक्सप्रेसवे इस विकास यात्रा का एक मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज के व्यापार, सेवा क्षेत्र और स्थानीय उद्योगों को नई गति देगा। शहर के व्यापारी, उद्यमी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, वहीं पर्यटन और तीर्थ यात्रा को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। संगम नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा और अधिक सहज होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रयागराज, जो आस्था, शिक्षा और इतिहास का संगम है, अब विकास की नई धारा का भी केंद्र बन रहा है। यह नया उत्तर प्रदेश है—जहां विरासत के साथ विकास और विश्वास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रयागराज का गौरव और अधिक सशक्त हो रहा है और इसका भविष्य और भी उज्ज्वल बन रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता व समय पर वितरण की समीक्षा की

डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहें।शिक्षा...

केशव मौर्य ने काशी को सौगातों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री...

मानचित्र प्रक्रिया होगी अधिक सरल, योग्य आर्किटेक्ट्स को इम्पैनल करेगा एलडीए

लखनऊ। लखनऊ में भवन मानचित्र बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलडीए योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करेगा, जो अधिक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मानचित्र पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर्किटेक्ट्स के इम्पैनलमेंट के लिए विज्ञापन जारी...

बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत लखनऊ व फर्रुखाबाद में आलू की खरीद शुरू

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विभिन्न जनपदों में आलू क्रय केन्द्र तत्काल स्थापित कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। मंत्री के निर्देशों...

एलडीए ओटीएस: 10 दिन में 461 आवेदन, टॉप 10 बकायेदारों की सूची बनेगी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.