TN

TotaRam News

What's Hot

 दिलीप कुमार ने सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

Table of Content

डेस्क। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार ने 27 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके पास ट्रेन संचालन, रोलिंग स्टॉक रखरखाव और मानव संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
दिलीप कुमार ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अपर मंडल रेल प्रबंधक और बिहार के नालंदा में हरनौत के मुख्य कारखाना प्रबंधक का पद शामिल है। उन्हें कई नवाचारों जैसे पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO 9001 प्रमाणित ट्रेन, वैगन्स में इन-सिटु (in-situ) व्हील रिप्लेसमेंट तकनीक की शुरुआत करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मधुबनी रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण परियोजना का श्रेय जाता है।
आईआईटी, बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक दिलीप कुमार को ‘राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार’ (2016) और सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए ‘रेलवे बोर्ड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र’ (2018-19) से सम्मानित किया जा चुका है। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव में इनसीड (INSEAD) सिंगापुर और आईक्लिफ (ICLIF) कुआलालंपुर, मलेशिया से उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम, और एआरआई (ARI) शिकागो, यूएसए में वैगन बोगी डिजाइन का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

PM ने गंगटोक ऑर्किडेरियम में सिक्किम की जैव विविधता की सराहना की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता और राज्य की असाधारण जैव विविधता के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ऑर्किडेरियम की अपनी यात्रा को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि संरक्षण के ऐसे समर्पित प्रयास प्रकृति के साथ...

आईएएस रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

लखनऊ। यूपी कॉडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है। काम न मिलने से नाराज रिंकू सिंह राही ने अपने तकनीकी त्यागपत्र में खुद को समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजे जाने की मांग भी की थी। वे अभी राजस्व परिषद से संबद्ध...

पीयूष गोयल ने निर्यात बढ़ाने पर बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 27 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और उद्योग संघों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य के संदर्भ में भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने से जुड़ी रणनीतियों पर...

नीति आयोग ने डीपीआई@2047 प्रारूप प्रस्तुत किया, समावेशी विकास पर जोर

डेस्क। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के नियम बदल रहे हैं। वर्तमान में लाभ केवल नवाचार से ही नहीं अपितु यह तेजी से विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों और पारिस्थितिकी तंत्रों में नवाचार को जोड़ने और फिर उसे व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने की क्षमता पर निर्भर करता है। इस नए परिदृश्य में डिजिटल रेल का महत्व पहले...

एनएचआरसी ने 21 राज्यों और दिल्ली को लू से बचाव के लिए पहले से कार्रवाई के निर्देश दिए

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में भीषण गर्मी के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने और राहत संबंधी उपाय लागू करने को कहा है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.