/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

दानिश आजाद अंसारी ने हज-2026 यात्रियों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Table of Content

  • इस हज यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहली बार किया गया प्रयोग
  • हज-2026 की पहली उड़ान में कुल 427 हज यात्री रवाना हुए, जिनमें 222 पुरूष एवं 205 महिलाएं शामिल
  • हज यात्रियों के लिए सरकार ने सभी तरह की व्यवस्थाएं मुकम्मल की- दानिश आजाद अंसारी

लखनऊ। अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ, हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज-2026 में यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को स्वागत एवं अभिनन्दन कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर हज के लिए रवाना किया। हज-2026 की पहली उड़ान से कुल 427 हज यात्री रवाना हुए, जिनमें 222 पुरूष एवं 205 महिलाएं शामिल हैं। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों का उन्होंने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिनकी शान में आज यह महफ़िल सजी है हज की आज पहली उड़ान की शुरूआत लखनऊ से हुई है और मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तरफ से सभी हज-2026 पर जाने हजरतों को उनकी मंगल यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बताया है कि जब आप हज पर जाएं, हज पूरा होने के बाद, हज के दौरान जब आप दुआओं के लिए हाथ उठाएं, तो उस दुआ में अपने प्रदेश और अपने मुल्क की तरक्की की दुआएं जरूर मांगे। ऐसी गुजारिश मुख्यमंत्री ने तमाम हाजियों से की है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू एवं हमने खुद हज की जो पूरी ये प्रक्रिया है, हज का जो पूरा सफर है, ये पूरे सुकून और इत्मीनान से आपको मिले, इसके लिए हमने पूरी ईमानदारी से काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुझे सऊदी भी भेजा गया था। मैं मक्का और मदीना खुद गया था और मैंने वहां जा के ग्राउंड ज़ीरो के इंस्पेक्शन भी किये हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार ने पूरी ईमानदारी एवं लगन से प्रयास किया है कि किसी हज यात्री को हज के दौरान कहीं कोई दिक्कत ना हो इसकी पूरी तैयारी की है। अच्छे होटल्स हमने सेलेक्ट किए हैं, रहने की अच्छी व्यवस्थाएं हमने बनाई हैं। ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं हमने बनाई है। खाने के लिए कैटरिंग की व्यवस्था हज-यात्रियों को उपलब्ध होगी। कैटर्स के जो नाम वगैरह है, आपके जो एसएचआई हेल्थ इंस्पेक्टर जो आपके साथ जा रहे हैं, या वहां जो हज का ऑफिस है, वहां से आपको इसकी जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी लगभग 40 दिन से अधिक के सफर पर जा रहे हैं, हर दिन सुकून से बीते, अच्छा खाना मिले, ट्रांसपोर्टेशन की अच्छी व्यवस्था मिले, रहने की अच्छी व्यवस्था मिले, इस पर ग्राउंड लेवल पर काम किया गया है।
राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण व अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जो आपको किट दी गई है उस किट में एक स्मार्ट वॉच आपको मिला होगा। ये पहला हज है जिसमें भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इसमें इस्तेमाल पहली बार कर रहा है। एआई का इस्तेमाल हाजियों के खिदमत के लिए इस बार भारत सरकार कर रही है। ये स्मार्ट वॉच आपके बहुत काम की है। स्मार्ट वॉच के माध्यम से एक तो आपको अज़ान के समय की भी पूरी जानकारी मिलेगी। इसके साथ-साथ जी.पी.एस. ट्रैकर के माध्यम से कही गुम हो जाते है तो हाजी को ढूँढने व ट्रैक करने में आसानी होगी। इस स्मार्ट वॉच के ऊपर एक इमरजेंसी बटन बनी हुई है, यदि हाजी को कोई इमरजेंसी है तो जब आप इस इमरजेंसी बटन को दबाएंगे तो आपको तीन से पांच मिनट के अंदर इमरजेंसी से संबंधित चीजें मुहैया करायी जायेंगी। हज यात्रियों को कोई दिक्कत होने पर वहां समुचित मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौलाना उमैर इलयासी (अध्यक्ष, आल इण्डिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन), जनाब यासूब अब्बास साहब (शिया धर्मगुरू), जनाब मौलाना सुफियान निजामी, मौलाना सैयद अजीज अशरफ, (किछौछा शरीफ), मौलाना सैफ अब्बास (अध्यक्ष शिया मरकजी चांदी कमेटी, लखनऊ) उ0प्र0 राज्य हज समिति के सदस्यगण व आर0पी0 सिंह, संयुक्त निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उ0प्र0, सचिव/कार्यपालक हज समिति एसपी तिवारी एवं उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.