TN

TotaRam News

What's Hot

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का समापन

Table of Content

लखनऊ। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) विषयक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन सत्र में अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पाण्डेय, सहायक निदेशक प्रतिमा सिंह, तथा यूनिसेफ से प्रतिभा सिंह एवं कुमार विक्रम उपस्थित रहे।
अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब इसकी जानकारी विद्यालय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने जनपदों में नोडल शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हुए इस पहल को व्यापक स्तर पर लागू करें।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में विशेषज्ञों द्वारा किशोरियों के कानूनी संरक्षण, माननीय उच्चतम न्यायालय के जया ठाकुर प्रकरण में दिए गए हालिया निर्णय, विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) कॉर्नर स्थापित करने के उपाय तथा व्यवहार परिवर्तन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए।
समापन के अवसर पर विशेषज्ञों ने आगामी कार्ययोजना, जिला स्तर पर प्रशिक्षण के क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया हत्याकांड: गौरीबाजार पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

संजय मिश्र। देवरिया। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बैतालपुर डिपो के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में 12 अप्रैल की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

डेस्क। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा शाम 5 बजे तक के अनुमानित मतदान आंकड़े जारी किए गए, जिनमें दोनों राज्यों में उच्च मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पश्चिम...

देहरादून बाईपास का निर्माण कार्य तेज, यातायात सुधार पर जोर

डेस्क। देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में 12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास का निर्माण कर रहा है, जो दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से जुड़ा होगा। इस परियोजना के तहत झझरा से शुरू होकर एनएच-7 के नए पांवटा...

डॉ. मनसुख मांडविया और रक्षा खडसे श्रीनगर में खेल एवं युवा मंत्रियों के चिंतन शिविर का नेतृत्व करेंगे

डेस्क। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय कल 24 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा कार्यक्रम एवं खेल...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की

डेस्क। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 22 अप्रैल को उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की प्रमुख पहल, अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ आभासी रूप से संवाद किया। कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, संयुक्त सचिव नीरज कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.