/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा मंत्री ने जर्मनी में भारतीय प्रवासियों से द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

Table of Content

डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 अप्रैल, 2026 को जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। उन्होंने लगभग 300,000 सक्षम भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रशंसा के साथ-साथ उन्हें दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु बताते हुए कहा कि उनका योगदान व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विस्‍तारित है।
रक्षा मंत्री ने इस तथ्य को दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। उन्होंने जर्मनी में मौजूद भारतीयों से वैश्विक स्तर पर भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का आग्रह किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि 2026 जर्मनी के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है, जो विश्वास, आपसी सम्मान और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी विरासत से जुड़े रहते हुए भारत-जर्मनी साझेदारी को और मजबूत बनाने में अपना योगदान जारी रखें। उन्होंने विश्व के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को सरकार के निरंतर समर्थन और सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनके प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।
रक्षा मंत्री ने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और तकनीकी प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप, अंतरिक्ष और डिजिटल नवाचार में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का उद्देश्य घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना, विनिर्माण को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता को कम करना है।
राजनाथ सिंह ने इस संवाद को एक विशेष क्षण बताते हुए अपने पेशेवर दायित्वों के बावजूद उपस्थित होने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का उत्‍साहपूर्ण स्वागत भारत-जर्मनी की मजबूत और बढ़ती साझेदारी का प्रतीक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

KGMU Lucknow ने 6 साल के बच्चे की पहली रोबोटिक पायलोप्लास्टी की, उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास

अत्याधुनिक किडनी सर्जरी से मिली राहत संजय मिश्र। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने पहली बार छह वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक-असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (गुर्दे और मूत्रनली के जोड़ की सर्जरी) कर एक...

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.